मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मददगार होगा ऑर्गेनिक कार्बन

Importance of organic carbon in soil testing

👉🏻 किसान भाइयों ऑर्गेनिक/कार्बनिक कार्बन मिट्टी में ह्यूमस के निर्माण में सहायता करता है जो मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करके खेत की उर्वरता को बनाए रखता है। 

👉🏻 इसकी अधिकता होने से मिट्टी की भौतिक और रासायनिक गुणवत्ता बढ़ जाती है। 

👉🏻 मिट्टी की भौतिक गुणवत्ता जैसे मिट्टी की संरचना, जल धारण क्षमता, आदि को ऑर्गेनिक कार्बन द्वारा बढ़ाया जाता है।

👉🏻 इसके अतिरिक्त पोषक तत्वों की उपलब्धता स्थानांतरण एवं रूपांतरण और सूक्ष्मजीवी पदार्थों व जीवों की वृद्धि के लिए भी ऑर्गेनिक कार्बन बहुत उपयोगी होता है।

👉🏻 यह लाभकारी सूक्ष्म जीवों को एक सुरक्षित वातावरण देता है जिससे यह उनकी संख्या वृद्धि में  सहायक में होता है l

👉🏻 यह पोषक तत्वों की लिंचिंग प्रक्रिया को भी रोकता है जिसके कारण पोषक तत्व जमीन के अंदर चले जाते हैं और पौधे इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। 

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share