नाइट्रोजन बैक्टीरिया की आलू की फसल के लिए उपयोगिता

  • नाइट्रोजन बैक्टीरिया आलू की फसल के लिए बहुत महत्वपूर्ण बैक्टीरिया है।
  • नाइट्रोजन बैक्टीरिया का उपयोग बुआई से पहले मिट्टी उपचार के रूप में करने से फसल को बहुत लाभ मिलता है।
  • यह बैक्टेरिया मिट्टी व पौधों की जड़ों के आसपास मुक्त रूप से रहते हुए वायुमंडलीय नाइट्रोजन को पोषक तत्वों में परिवर्तित करके पौधों को उपलब्ध कराते हैं।
  • नाइट्रोजन बैक्टीरिया आलू के पौधों की पैदावार को बढ़ाने वाले हार्माेन भी बनाते हैं, जो फसल के विकास में सहायक होते हैं।
  • इनके प्रयोग से फसल की पैदावार में 10-20 प्रतिशत तक की वृद्धि होती है।
  • इस जैविक उर्वरक से पौधों की नाइट्रोजन की आवश्यकता आंशिक रूप से पूरी हो सकती है।
  • नाइट्रोजन बैक्टीरिया के प्रयोग से लगभग 15 से 20 किग्रा नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर की बचत की जा सकती है।
Share