घरेलू गोबर की खाद का कृषि में क्या है महत्व

Importance of cow dung in agriculture
  • गोबर की खाद मिट्टी की भौतिक संरचना में सुधार करता है एवं मिट्टी में वायु के आवागमन को बढ़ाता है।

  • यह जल धारण क्षमता को बढ़ाकर मिट्टी में जल के स्तर को सुधारता है।

  • इसके उपयोग से पौधों की जड़ों का विकास अच्छा होता है एवं पौधे पोषक तत्वों को अधिक मात्रा में ग्रहण करते हैं।

  • यह मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके उपयोग से भूमि में जैविक कार्बन की मात्रा में सुधार होता है।

  • मिट्टी की क्षार विनिमय क्षमता भी इसके उपयोग से बढ़ जाती है।

  • इससे मिट्टी में लाभदायक जीवाणुओं की संख्या बढ़ती है, जिससे फसल की पैदावार बहुत अच्छी होती है।

  • गोबर की खाद जटिल यौगिकों को सरल यौगिकों में परिवर्तित करने में सहायता करता है।

  • मिट्टी के कणों को आपस में चिपका कर भूमि के कटाव को भी इससे रोका जा सकता है।

  • इसमें नाइट्रोजन 0.5%, फास्फोरस 0.25% एवं पोटाश 0.5% पाया जाता है l

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share