मक्का में बीज उपचार के माध्यम से फॉल आर्मी वॉर्म कीट का करें नियंत्रण

How To Control Fall ArmyWorm In Maize By Seed Treatment
  • मक्का खरीफ की मौसम की मुख्य फसल है और हम जानते हैं की खरीफ के मौसम में मिट्टी में बहुत नमी रहती है जिसके कारण मक्का में फॉल आर्मी वर्म कीट का प्रकोप बहुत अधिक मात्रा में होता है।

  • इस कीट के नियंत्रण के लिए मक्का की बुआई के समय ही उपाय करना बहुत आवश्यक होता है। ऐसा करने से मक्का की फसल को यह कीट नुकसान नहीं पहुंचा पाता है।

  • मक्का के बुआई से पहले खेत की जुताई करने से कीटों के प्यूपा को पक्षी खा जाते हैं।

  • फॉल आर्मी वर्म की रोकथाम के लिए बीजों को कीटनाशक से उपचारित करने के बाद ही बुआई करें।

  • इसके लिए सुझाये गए कीटनाशकों का उपयोग करें जैसे इमिडाक्लोप्रिड 48% FS @ 5 मिली/किलो बीज़ या क्लोरानिट्रानिलीप्रोल 19.8 + थियामेंथोक्साम 19.8 FS @ 6 मिली/किलो बीज़ से उपचारित करें।

  • जैविक बीज उपचार के रूप में बवेरिया बेसियाना @ 5 ग्राम/किलो बीज उपचारित करें।

  • इसी के साथ कुछ और सावधानियाँ अवश्य अपनाएँ जैसे मक्का की बुआई पूरे खेत में एक साथ करें, अलग-अलग न करें।

  • फॉल आर्मी वर्म के प्रकोप को कम करने के लिए संकर मक्का किस्मों की बुआई करें क्योंकि इसका बीज कवच कड़ा होता है। मक्का के साथ अन्तर्वर्ती फसलों की भी बुआई कर सकते हैं।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व यंत्रों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share