अगली फसल में नहीं होगा मकड़ी का प्रकोप, अपनाएँ ये बचाव उपाय

How do farmers protect the next crop from mites outbreak
  • किसान अपनी फसल में मकड़ी के प्रकोप को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। यदि पिछली फसल में मकड़ी का प्रकोप बहुत अधिक मात्रा में हुआ हो तो इसका असर नई फसल में भी दिखाई देता है।

  • पिछली फसल के अवशेषों को खेत में नहीं छोड़ना चाहिए, ऐसा करने से मकड़ी का हमला खेत की नई फसल में नहीं होता है।

  • दरअसल यही अवशेष नई फसल में मकड़ी के प्रकोप का कारण बनते हैं।

  • इसलिए फसल को मकड़ी से बचाने के लिए पिछली फसल के अवशेषों को खेत से दूर एक गड्ढा खोदकर उसमे डाल दें।

  • इसके बाद फसल अवशेषों पर डिकमपोज़र का छिड़काव करें एवं गड्ढे को मिट्टी से ढक दें।

  • इस प्रकार यह अवशेष खाद में परिवर्तित हो जाएंगे।

ऐसी ही फसल सुरक्षा के अन्य उपायों से संबंधित जानकारी के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख रोजाना पढ़ते रहें। इस लेख को अपने मित्रों से साझा करने के लिए नीचे दिए गए शेयर बटन पर क्लिक करें।

Share