सामूहिक खेती पर पाएं 90% की सब्सिडी, जानें एफपीओ से जुड़ें दूसरे लाभ

किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसमें प्रमुख है फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन यानी का एफपीओ का गठन करना। इसके माध्यम से सरकार किसानों को खेतीबाड़ी करने के लिए कई प्रकार की सब्सिडी एवं सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने किसानों के कल्याण और उनकी आमदनी को बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का गठन किया है।

इस गठन के माध्यम से अलग–अलग फसलों के उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 5 से 6 किसानों का एक ग्रुप बनाया जाएगा। इसी तरह लगभग 6–6 किसानों के अलग–अलग ग्रुप बनाए जाएंगे। किसानों के ये ग्रुप कृषि क्षेत्र में सुधार एवं आय बढ़ाने से जुड़े सुझाव सरकार को देंगे, जिन्हें क्रियान्वित करने का काम राज्य सरकार करेगी।

गठन के सुझाव पर ही प्रदेश सरकार किसानों को सामूहिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकार के अनुसार सामूहिक खेती करके अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके लिए सरकार किसानों को 90% तक की सब्सिडी प्रदान करेगी।

वहीं एफपीओ की मदद से किसानों को तकनीकी, मार्केटिंग, ऋण, प्रोसेसिंग, सिंचाई जैसी कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस योजना के माध्यम से किसान ऋण भी ले सकते हैं। अगर आप भी सामूहिक खेती के जरिए बढ़िया लाभ कमाना चाहते हैं तो जल्द ही राज्य सरकार की इस लाभकारी योजना का फायदा उठाएं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

कृषि क्षेत्र में बेस्ट आइडिया देने पर पाएं 25 लाख रूपए का ग्रांट

कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और इससे जुड़े लोगों को मुनाफा पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने एक खास पहल की शुरूआत की है। इसके तहत कृषि क्षेत्र में बेस्ट बिज़नेस आइडिया लेकर आने वाले युवाओं, किसानों और उद्यमियों को राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रूपए का अनुदान दिया जा रहा है।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नई तकनीक को बढ़ावा देने के साथ रोजगार पैदा करना है। इस योजना के तहत स्टार्टअप्स शुरू करने वाले किसानों को दो महीने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिस दौरान किसानों को मूल्य संवर्धन, प्रोसेसिंग, सर्विसिंग, पैकेजिंग के साथ ब्रांडिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि किसानों को अपने व्यापार को तराशने में मदद मिल सके।

अगर आपके पास भी कृषि क्षेत्र से जुड़ा कोई दमदार आइडिया है तो यह योजना आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप 31 अक्टूबर 2022 तक किसान एचएयू की वेबसाइट www.hau.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share