50 प्रतिशत के अनुदान पर उगाएं सेब, उठाएं सरकार की योजना का लाभ

Grow apples on 50 percent subsidy

सेब एक ऐसा फल है जो हमेशा डिमांड में रहता है इसीलिए इससे अच्छा मुनाफ़ा भी प्राप्त होता है। अगर भारत में सबसे ज्यादा सेब की खेती की बात करें तो यह कश्मीर में की जाती है। यहां के किसानों के लिए आमदनी का सबसे बड़ा माध्यम सेब है। सेब की बागवानी से कश्मीर में तक़रीबन 30 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। बहरहाल पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में लगातार हुई बारिश के कारण सेब के उत्पादन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। सेब की बागबानी करने वाले किसानों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए सरकार भी मदद के लिए आगे आई है।

सरकार किसानों को मदद के तौर पर सेब की खेती करने पर अनुदान देने का निर्णय निलय है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और हॉर्टिकल्चर विभाग इस मौसम को देखते हुए, ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने पर जोर दे रही है। ऐसा करने से स्थानीय किसानों की आय बढ़ेगी। बता दें की सेब की नई किस्म के वृक्षारोपण पर किसानों को 50% तक का अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान का लाभ लेने के लिए आप भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन और हॉर्टिकल्चर विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share