Green house

  • पौधा घर वह ढाँचा है, जिसकी ऊपरी छत पारदर्शी या पारदर्शक सामग्री से ढकी रहती है, इससे उगाई जाने वाली फसल को नियंत्रित वातावरण में इस तरह उगाया जाता है कि, इसमे कार्य करने वाला व्यक्ति आसानी से अंतरशस्य क्रियाएँ कर सके। 

पौधा घर के लाभ :-

  • पौधा घर में उगाई जाने वाली सब्जीयों की अनुकूलता के आधार पर नियंत्रित वातावरण प्रदान करके चार से पाँच सब्जीयों को वर्ष भर आसानी से उगाया जा सकता हैं। 
  • इसके द्धारा प्रति इकाई क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले फल प्राप्त होते हैं। 
  • पौधा घर में दिये जाने वाले निवेशो जैसे पानी, उर्वरकों बीजों एवं रसायनिक दवाईयों का उपयोंग अधिक बेहतर ढंग से किया जा सकता हैं। 
  • इसमे कीडे़ एवं बीमारियों का नियंत्रण भी आसानी से किया जा सकता हैं। 
  • पौधा घर में बीजों का अंकुरण का प्रतिशत अधिक होता हैं। 
  • जब पौधा घर में सब्जीयों को उगाया नही जाता है इस दशा में पौधा घर द्धारा शोषित की गई उष्मा का उपयोग उत्पादको को सुखाने एवं अन्य संबंधित कार्यों के करने में किया जाता हैं। 
  • पौधा में सिचाई, वातावरण का नियंत्रण एवं अन्य निवेशों का उपयोग कम्प्यूटर के द्धारा स्वनियंत्रित करके किया जाता हैं। 

Share