टमाटर के बाद हरा धनिया हुआ महंगा, कीमतों में भारी उछाल

बढ़ती मंहगाई का असर मंडी भाव पर भी देखने को भी मिल रहा है। नींबू, टमाटर के बाद अब हरे धनिया का भाव रफ्तार पकड़ रहा है। धनिया की कीमत का हाल यह है कि जितने रूपए में आप धनिया का एक बंडल खरीदेंगे, उतने रूपए में आप कई किलो प्याज खरीद सकते हैं। 

कीमत बढ़ने की वजह

इस बार भीषण गर्मी के चलते धनिया की उपज पर काफी असर पड़ा है। ओवरहीटिंग की वजह से इसकी वृद्धि सही से नहीं हो पाई। उपज में आई कमी और बाजार में बढ़ती भारी मांग के चलते इसकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिस कारण  5 रूपए में मिलने वाला हरे धनिया का छोटा बंडल अब 20 रूपए में मिल रहा है।

बहरहाल बाजार में धनिया के बढ़ते दाम से किसान भाईयों को बढ़िया मुनाफा प्राप्त हो रहा है। हालांकि पिछले कुछ सालों से खराब मौसम के चलते खेती में होते नुकसान होने की वजह से किसान भाईयों ने हरे धनिया की खेती कम कर दी है। जिस वजह से गर्मी पड़ते ही बाजार में इसके भाव आसमान छूने लगते हैं।

स्रोत: टीवी9 भारतवर्ष

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share