मिर्च की दोहरे उद्देश्य वाली कुछ खास किस्में

  • एडवांटा AK-47- इस किस्म का पौधा आधा सीधा होता है एवं इस किस्म की पहली फल तुड़ाई बुबाई के 60-65 दिनों में होती है फल का रंग गहरा लाल एवं गहरा हरा होता है, फल की लम्बाई 6-8 सेंटीमीटर होती है एवं फल की मोटाई 1.1-1.2 सेंटीमीटर होती है, इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है l यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए प्रतिरोधी किस्म है। 

  • नुन्हेम्स इन्दु 2070 – इस किस्म का पौधा छाता नुमा अधिक शाखाओं वाला सेहतमंद होता है। फल की लम्बाई – मोटाई 8.0-10 x 0.8-1.0 सेमी होती है। लम्बे यातायात एवं भण्डारण के लिए उपयुक्त ठोस फल। सूखे लाल एवं ताज़ा हरे दोनों प्रयोजनों के लिए उपयुक्त लम्बे समय तक लाल रंग बरकरार रहने की मध्यम प्रतिरोधक क्षमता वाली l 

  • नुन्हेम्स मिर्च यूएस 720 – इस किस्म का पौधा सीधा एवं अच्छा होता है। इस किस्म की पहली तुड़ाई प्रत्यारोपण के 60-65 दिनों में होती है। हरी मिर्च का रंग गहरा हरा एवं पकने पर गहरा लाल होता है। फल की लम्बाई 18-20 सेंटीमीटर होती है एवं फल की मोटाई 1-2 सेंटीमीटर होती है इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है। फल अच्छा एवं वज़न में भी अधिक होता है। 

  • स्टार फील्ड 9211 एवं स्टार फील्ड शार्क-1 इन किस्मों की पत्तियां मोटी होने के साथ साथ अच्छा पौधा होता है। इस किस्म की पहली तुड़ाई रोपण के 60-65 दिनों में होती है। फलों का रंग गहरा हरा, पके फलों का रंग गहरा लाल होता है फल की लम्बाई 8-9 सेंटीमीटर होती है एवं फल की मोटाई 0.8-1.0 सेंटीमीटर होती है यह किस्में बहुत तीखी होती हैं। इस किस्म का फल सुखाकर बेचने के लिए उपयुक्त होता है फफूंदी जनित रोगो के प्रति प्रतिरोधी किस्म है।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share