बजट 2021 में कृषि क्षेत्र को सरकार ने दिया बड़ा तोहफ़ा, पढ़ें पूरी जानकारी

Government gave big gift to agriculture sector in budget 2021

लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2021 का बजट पेश कर दिया है। इस बजट में किसानों की आमदनी को दोगुना करने की बात दोहराई गई है। इसके साथ ही बजट में कृषि क्षेत्र को कई सौगात दिए गए हैं।

  • समर्थन मूल्य में डेढ़ गुने तक का इज़ाफा किया जाएगा।
  • दाल, गेहूँ, धान सही अन्य कई फ़सलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया।
  • 32 राज्यों में वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था लागू हुई।
  • पूरे देश में 5 बड़े फिशिंग हब बनाये जाएंगे।
  • E-NAM से जोड़ी जाएंगी 1000 नई मंडियां।
  • महिलाओं को सभी शिफ्ट में काम करने की मिलेगी अनुमति।
  • स्वामित्व योजना होगी लागू।
  • एग्रीकल्चर के क्रेडिट टारगेट को 16 लाख करोड़ तक किया जाएगा।
  • ऑपरेशन ग्रीन स्कीम शुरू किया जाएगा।
  • उज्ज्वला योजना से और 1 करोड़ लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा।

स्रोत: कृषि जागरण

Share