मूंग समृद्धि किट से पाएं मूंग की जबरदस्त उपज, जानें इसके लाभ

Get tremendous yield of Moong with Moong Samridhi Kit
  • मूंग की उन्नत खेती के लिए ग्रामोफ़ोन का ‘मूंग समृद्धि किट’ एक जांचा परखा नुस्खा है जिसकी मदद से पिछले 3 साल से किसान बेहतरीन उपज प्राप्त कर रहे हैं।

  • इस किट का उपयोग बुवाई के समय मिट्टी में मिलाकर या बुवाई के बाद 15-20 दिनों में मिट्टी में बिखेरकर किया जा सकता है।

  • इस किट में आपको वो सब कुछ एक साथ मिलेगा जिसकी जरुरत मूंग की फसल को होती है। इस किट का उपयोग मिट्टी उपचार द्वारा उर्वरा शक्ति बढाने के लिए किया जाता है।

मूंग समृद्धि किट में निम्नलिखित उत्पादों को शामिल किया गया है

  • पी के बैक्टीरिया (प्रो कॉम्बिमैक्स): यह मिट्टी और फसल में दो प्रमुख तत्वों पोटाश और फास्फोरस की आपूर्ति में मदद करता है। जिसके कारण पौधे को समय पर आवश्यक तत्व मिलते हैं, विकास अच्छा होता है, फसल उत्पादन बढ़ता है और साथ ही मिट्टी में पोषक तत्वों की उपलब्धता भी बढ़ती है।

  • राइज़ोबियम कल्चर (जैव वाटिका-आर):- यह वायुमंडलीय नाइट्रोजन को सरल रूप में परिवर्तित करता है जिसे पौधे द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पौधों के विकास, श्वसन आदि जैसी विभिन्न जीवन प्रक्रियाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करता है। 

  • ट्राइकोडर्मा विरिडी (कॉम्बैट):- यह मिट्टी में लाभकारी कवक की संख्या को बढ़ाता है और जड़ के चारों ओर एक सुरक्षा कवच का निर्माण करता है, जो कि कवक के द्वारा होने वाले नुकसान से पौधे की रक्षा करता है।

  • ह्यूमिक एसिड, सीवीड एक्स्ट्रैक्ट, अमीनो एसिड एवं मायकोराइज़ा (मैक्समाइको):- यह मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की गतिविधि को बढ़ाने में सहायक है, मिट्टी के पीएच को बेहतर बनाने में मदद करता है और जड़ों को एक अच्छी शुरुआत प्रदान करता है। यह पौधे के लिए नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रदान करती है और जड़ों के सतह क्षेत्र को बढ़ाती है।

    कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share