Season of planting of French bean

फरासबीन का रोपाई का समय:-

  • खरीफ फसल को जून से जुलाई के मध्य में बोया जाता है |
  • शरद ऋतु की फसल के लिए सितम्बर के अंत से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक बोया जाता है |
  • गर्मी एवम बसंत के मौसम की फसल की लिए जनवरी के अंत से फरवरी के प्रथम सप्ताह तक बोया जाता हैं |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें

Share

Management of Anthracnose in Frenchbean

लक्षण:-

  • फरासबीन की पत्तियों, तने व फल्लियों इस रोग के संक्रमण से प्रभावित होती है|
  • छोटे-छोटे लाल भूरे रंग के धब्बे फल्लियों पर बनते है व शीघ्रता से बढतें है|
  • आद्र मौसम में इन धब्बों पर गुलाबी रंग के जीवाणु पनपते है|
  • पत्तियों एवं तनों पर भी काले जलसिक्त घाव बनते है|
  • पर्ण वृन्तों एवं पत्तियों की शिराओं पर भी संक्रमण होता है|

प्रबंधन:-

  • रोग रहित प्रमाणित बीजों का उपयोग करें|
  • रोग ग्रसित खेत में कम से कम दो वर्ष तक फरासबीन न आये|
  • रोग ग्रसित पौधों को निकाल कर नष्ट करें|
  • कार्बेन्डाजिम 3 ग्राम/ किलो बीज से बीजोपचार करें|
  • मेन्कोजेब 3 ग्राम प्रति ली. पानी का स्प्रे करें या क्लोरोथायोनील 2 ग्राम प्रति ली पानी में घोल बनाकर पत्तियों निकलने से फल्लियों पकने तक प्रति सप्ताह छिडकाव करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share