महिलाओं को सरकार का दिवाली तोहफा, दिए जाएंगे मुफ्त स्मार्ट फोन

दीपावली का त्यौहार आने से पहले ही केंद्र और राज्य सरकारों ने जनता के लिए उपहारों का पिटारा खोल दिया है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं को दिवाली गिफ्ट देने का ऐलान किया है। वैसे भी राज्य सरकार हर महीने सभी वर्ग के लोगों के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी कड़ी में अब राज्य की महिलाओं का नाम भी जुड़ चुका है।

राज्य सरकार इस दिवाली महिलाओं को स्मार्ट फोन का उपहार देने जा रही है। योजना के तहत राज्य के 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को यह तोहफा दिया जाएगा। जिस स्मार्ट फोन में जन सूचना, ई-मित्र, ई-धरती और राजसंपर्क जैसे आवश्यक ऐप इंस्टॉल होंगे, ताकि आसानी से जनता तक राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिल सके। 

इतना ही नहीं, इस स्मार्ट फोन में तीन साल तक इंटरनेट सेवा के साथ वॉइस कॉल और एसएमएस की सुविधा भी मुफ्त दी जाएगी। इस योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से 3500 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिल चुकी है। सरकार के अनुसार बहुत जल्द ही यानी अक्टूबर महीने में मुफ्त स्मार्ट फोन वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share