इस राज्य के किसानों को जैविक खेती के लिए मिलेंगे 10 हजार रूपये

Farmers of this state are getting bumper subsidy for organic farming

आजकल खेती में रसायनिक उर्वरकों के बढ़ते प्रयोग से मिट्टी की उपज क्षमता पर काफी असर पड़ रहा है। मिट्टी में घटते पोषक तत्वों की वजह से उत्पादकता में भी कमी दर्ज की गई है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें जैविक खेती को अपनाने की सलाह दे रही हैं। इसके साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान भाई जैविक खेती को अपनाकर भूमि को बंजर होने से बचा सकें और अच्छी कमाई भी कर सकें।

राजस्थान सरकार की तरफ से भी इस बाबत कई कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के किसानों को जैविक खेती करने पर 50% तक की जबरदस्त सब्सिडी दी जा रही है। बता दें की राज्य के किसानों को जैविक खेती करने पर अधिकतम 50% या फिर 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। किसानों को यह राशि 3 किस्तों में दी जाएगी। ये किस्तें 4 हजार, 3 हजार और 3 हजार रुपये की होगी जो किसानों के बैंक खाते में भेजी जायेगी।

स्रोत: आज तक

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share