सिंचाई हेतु तालाब निर्माण पर मध्यप्रदेश के किसानों को मिलेगी 1 लाख तक की सब्सिडी

Balram Tal Scheme

कृषि क्षेत्र में विकास हेतु मध्य प्रदेश सरकार बलराम ताल योजना चला रही है। इस योजना का उद्देश्य सतही व भुमीगत जल की उपलब्धता को बढ़ाना है। इसके लिए सामान्य किसानों को खेत में तालाब बनाने के लिए होने वाले खर्च का 40% हिस्सा अनुदान के रूप में दिया जाता है।

इसमें हितग्राही किसान को अनुदान के 50% (अधिकतम राशि ₹80000) के अतिरिक्त खर्च को स्वयं वहन करना होगा। अगर हितग्राही अनुसूचित जाति/जनजाति के होंगे तो अनुदान के 75% (अधिकतम राशि ₹100000) के अतिरिक्त के खर्च को स्वयं वहन करना होगा। इस योजना में आवेदन के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाएँ।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share