अमूल फ्रेंचाइजी से कमाएं लाखों रूपए, जानें इससे जुड़ने की पूरी प्रक्रिया

Earn lakhs of rupees from Amul Franchisee

अमूल डेयरी सेक्टर में देश का सबसे लोकप्रिय ब्रांड है। इसका बिजनेस मॉडल भी उतना ही शानदार है। ऐसे में अगर आप भी इस सेक्टर में अपना बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो अमूल इसके लिए अपनी फ्रेंचाइजी ऑफर करता है। इससे जुड़कर आप भी लोखों की कमाई कर सकते हैं।

अमूल अपनी फ्रेंचाइजी देने के लिए लोगों को दो तरह के आउटलेट ऑफर करता है:

अमूल प्रिफर्ड आउलेट: इस आउटलेट को शुरु करने के लिए 100 से 150 स्क्वायर फीट स्पेस के साथ करीब 2 लाख रूपए होना जरूरी है। जिसमें 25 हजार रूपए ब्रांड सिक्योरिटी देनी होती है। इसमें कमाई की बात करें तो पाउच मिल्क पर 2.5 प्रतिशत और मिल्क प्रोडक्ट पर 10 प्रतिशत का मार्जिन मिलता है।

अमूल आइस्क्रीम स्कूपिंग पार्लर: इस आउटलेट को शुरु करने के लिए 300 स्क्वायर फीट या इससे ज्यादा स्पेस होना जरूरी है। इसे शुरु करने के लिए कम से कम 6 लाख रूपए होने चाहिए, जिसमें 50 हजार रूपए ब्रांड सिक्योरिटी के रूप में देने होते हैं। इसमें अमूल प्रोडक्ट्स पर लगभग 50 प्रतिशत और अन्य प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत का मार्जिन मिलता है।

अमूल प्रिफर्ड आउटलेट या आइस्क्रीम स्कूपिंग पार्लर खोलने के लिए जरूरी प्रक्रिया निम्न प्रकार हैं:
इसके लिए सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच 022-68526666 नंबर पर कॉल की जा सकती है। या फिर retail@amul.coop पर भी मेल के जरिए फ्रेंचाइजी के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वहीं सब कुछ फाइनल होने के बाद आपको ब्रांड सिक्योरिटी देनी होगी। जिसके बाद आप अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

स्रोत: भास्कर

आपके लिए महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ी जानकारियों एवं कृषि सम्बंधित ख़बरों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share