ई-श्रम कार्ड से पाएं 500 से 1000 रूपए की मासिक किस्त, जानें योजना के नियम

e-shram card

देश में आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक ‘ई-श्रम कार्ड’ योजना है। इसे विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए लागू किया गया है। इनमें निर्माण साइट पर काम करने वाले मजदूर, घरों में काम करने वाले लोग, रेड़ी पटरी वाले दुकानदार, प्रवासी श्रमिकों के साथ बाकी सभी श्रमिक शामिल हैं।

ई-श्रम कार्ड से मिलने वाली सुविधा
इस योजना के जरिए लाभार्थी को 500 से 1000 रूपए तक मासिक किस्त दी जाती है। कार्ड की मदद से लाभार्थी को 2 लाख का बीमा मिलता है। वहीं किसी दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यू होने पर सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपए और विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रूपए की मदद दी जाती है। इसके अलावा लाभार्थी को कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है।

इस योजना की जानकारी ई-श्रम पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है। इसके अनुसार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है। अगर आप भी इस पात्रता के अंतर्गत आते हैं तो, जल्द ही रजिस्ट्रेशन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत: एबीपी लाइव

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share