सावधान, नाइट्रोजन की अधिकता से फसलों को नुकसान!

Damage to crops due to excess nitrogen
  • प्रिय किसान भाइयों जैसा की आप जानते हैं नाइट्रोजन की कमी से फसलों में नुकसान होता है उसी प्रकार इसकी अधिकता से भी नुकसान देखने को मिलता है। नाइट्रोजन की अधिकता से होने वाले नुकसान निम्न है – 

  • नाइट्रोजन की अधिकता से पौधे अधिक बढ़ते है व गिरने लगते है। 

  • फसल देरी से पकती है क्योंकि अधिक नाइट्रोजन ग्रहण कर फसल काफी समय तक हरी बनी रहती है। 

  • भूसे की मात्रा दाने की अपेक्षा बढ़ती है। 

  • पौधों पर कीटों व बीमारियों का आक्रमण बढ़ जाता है। 

  • पौधों में कोमलता व कोशिका भित्ति पतली होने के कारण पाला व सूखा सहन करने की शक्ति भी पौधे में कम हो जाती है। 

  • सब्जियों व अन्य फसलों के भंडारण गुणों में कमी आ जाती है। 

  • गन्ने की फसल में अधिक नाइट्रोजन से शक्कर की मात्रा घटती है।

  • आलू, प्याज जैसी फसलों में वानस्पतिक वृद्धि अधिक होकर कंद की पैदावार कम होती है।

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share