लगातार 3 साल किसानों को मिलेगा लाभ, जानें क्या है सरकार की योजना?

Crop Diversification Scheme

एक हीं प्रकार की फसलों की खेती से मिट्टी की उपज क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है इसीलिए कृषि विशेषज्ञ किसानों को गेहूँ और धान जैसे पारम्परिक फसलों के अलावा अन्य फसलों की खेती करने की सलाह देते है। सरकार भी इस बाबत किसानों को प्रोत्साहित करती रहती है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से “फसल विविधीकरण योजना” चलाई जा रही है।

इस योजना से किसानो को 3 वर्ष तक सरकारी सहायता दी जाएगी। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ खेतों की उपज क्षमता में इजाफा होना और पर्यावरण को लाभ पहुंचना होगा। बता दें की इस योजना में गेहूँ और धान की जगह पर ऐसी फसलों की खेती करने वाले किसानों को लाभ मिलेगा जिन फसलों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) के अंतर्गत नहीं रखा जाता है। इसमें मुख्य रूप से उद्यानिकी फसलें सम्मिलित रहेंगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

इस योजना से किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये

Crop Diversification Scheme

एक ही फसल की खेती करने से न सिर्फ किसान को बल्कि खेत की मिट्टी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार बदल बदल कर फसल लगाने पर किसानों को जागरूक करती है। हरियाणा सरकार इसी उद्देश्य की पूर्ती के लिए फसल विविधीकरण योजना चला रही है।

दरअसल फसल विविधीकरण योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार दलहन-तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक मदद भी दी जाती है। बता दें की हरियाणा सरकार फिलहाल इस योजना को दक्षिण हरियाणा के 7 जिलों में चला रही है।

इन 7 जिलों में भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, हिसार, झज्जर और नूंह शामिल हैं। सरकार की तरफ से किसानों को बाजरा की खेती छोड़ने पर लगभग 4 हजार रुपए प्रति एकड़ की वित्तीय मदद मिलेगी। इस योजना में मूंग, अरहर व उड़द जैसी दलहन फसलों के अलावा अरंड, मूंगफली व तिल जैसे तिलहन फसल को भी शामिल किया गया है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share