छोटे आकार की मिर्च की खेती के लिए खास किस्में

👉🏻किसान भाइयों मिर्च भारत की एक महत्तवपूर्ण मसाले वाली फसल है। भारत, विश्व में मिर्च उत्पादन करने वाले देशों में प्रमुश देश हैं। आइये आज कुछ छोटे आकार की मिर्च की किस्मों के बारे में जानते हैं। 

👉🏻दिव्या शक्ति (शक्ति – 51):- इस किस्म की पहली तुड़ाई प्रत्यारोपण के 42-50 दिनों में होती है। फल का रंग गहरा हरा होता है। फल की लम्बाई 6-8 सेंटीमीटर तक होती है। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस (पर्ण कुंचन) के प्रति 100% प्रतिरोधी है। 

👉🏻स्टार फील्ड 9211 एवं स्टार फील्ड शार्क-1:-  इस किस्म की पहली तुड़ाई रोपण के 60-65 दिनों में होती है। फलों का रंग गहरा हरा, पके फलों का रंग गहरा लाल होता है फल की लम्बाई 8-9 सेंटीमीटर होती है l यह किस्में बहुत तीखी होती हैं। इस किस्म का फल सुखाकर बेचने के लिए उपयुक्त होता है फफूंद जनित रोगो के प्रति प्रतिरोधी किस्म है। 

👉🏻नुन्हेम्स इन्दु 2070:- फल की लम्बाई  8 सेमी होती है। लम्बे यातायात एवं भण्डारण के लिए उपयुक्त ठोस फल। 

👉🏻एडवांटा AK-47:- इस किस्म की पहली फल तुड़ाई बुबाई के 60-65 दिनों में होती है फल का रंग गहरा लाल एवं गहरा हरा होता है, फल की लम्बाई 6-8 सेंटीमीटर होती है l इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है l यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए प्रतिरोधी किस्म हैl

👉🏻सिजेंटा HPH 12:- इस किस्म की पहली तुड़ाई रोपाई के 50-55 दिनों में हो जाती है। फल चिकने, हरे रंग के होते हैं, और परिपक्वता के समय आकर्षक गहरे लाल रंग में बदल जाते हैं। फलों की औसत लंबाई 7-8 सेमी होती हैl 

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share