ड्रिप द्वारा दी जाने वाली मिर्च की समृद्धि किट की संपूर्ण जानकारी

Chilli drip Samridhi Kit

राइजोकेयर: इस उत्पाद में ट्राइकोडर्मा विरिडी है, जो मिट्टी में पाए जाने वाले अधिकांश हानिकारक कवकों एवं फफूंद जनित रोगों की रोकथाम में सहायक होता है। 

मैक्सरुट: इसमें ह्यूमिक एसिड, पोटैशियम और फुलविक एसिड आदि तत्व पाए जाते हैं, जो पौधे को बेहतर अंकुरण, जल्द उभार और बेहतर जड़ विकास में मदद करता है। पौधे में हरापन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है और मिट्टी में लंबे समय तक नमी बनाए रखता है। 

नैनो बी: यह एनपीके के बैक्टीरिया का कंसोर्टिया है, जो एजोटोबैक्टर, फॉस्फोरस सॉल्युबलाइजिंग बैक्टीरिया और पोटैशियम मोबिलाइज़िंग बैक्टीरिया से मिलकर बना है। यह नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम पौधों को उपलब्ध कराते हैं। यह ऑक्सिन, विटामिन, निकोटिनिक एसिड, जिबरेलिन को संश्लेषित करता है, जो पौधे को बेहतर अंकुरण, जड़ की वृद्धि और पौधे के विकास में मदद करता है।

विगरमैक्स जेल गोल्ड: फसल की उपज बढ़ाने मे मदद करता है। पौधे में अजैविक तनाव को दूर करता है। मिट्टी में उपस्थित पोषक तत्वों को पौधों की जड़ों को उपलब्ध कराने में सहायता करता है। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को बढ़ाता है, नमी व पोषक तत्वों की उपयोग क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share