हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, इस राज्य की महिलाओं को मिलेगा लाभ

Chief Minister Majhi Ladki Bahin Yojana

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए एक लाभकारी योजना की शुरुआत की है। महाराष्ट्र सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहिन योजना’ शुरू की है जिसके तहत राज्य भर की लगभग 1 करोड़ महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। बता दें की इस योजना को मध्य प्रदेश में पहले से चल रही लाडली बहना योजना के तर्ज पर शुरू किया जा रहा है।

‘मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहिन योजना’ की जानकारी देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि “यह योजना राज्य की महिलाओं के लिए रक्षा का काम करेगी। इसलिए इस योजना को रक्षा बंधन के पवित्र त्योहार से जोड़ा गया है।” उन्होंने यह भी कहा है कि “महिलाओं की यह योजना अस्थायी नहीं होगी बल्कि हमेशा जारी रहेगी।”

बता दें की इस योजना के तहत महाराष्ट्र की 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। यहाँ यह ध्यान रखना है की इस योजना का लाभ वैसी महिलाएं उठा सकती हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी 5 लाख से अधिक ना हो।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share