चना की यह उन्नत किस्में लगाएं जबरदस्त पैदावार पाएं

दलहनी फसलों में चना एक महत्वपूर्ण फसल है। इसकी उपयोगिता दाल, बेसन, सत्तू, सब्जी तथा अन्य कार्यों के लिए होती है। चना भारत के अधिकांश भागों में सिंचित व असिंचित दोनों अवस्थाओं में उगाया जाता है। चना की उन्नत खेती के लिए हमें इसकी उन्नत किस्मों का चयन करना चाहिए, ताकि फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त हो सके। आइये जानते हैं चने की उन्नत किस्मों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जो आपको बेहतर किस्म का चयन करने में मदद करेंगी-

किस्म – दफ्तरी 21 

  • ब्रांड – दफ्तरी 

  • फसल अवधि  –  115-120 दिन 

  • पौधा का प्रकार – फैलावदार पौधा   

  • दाने का आकार – मध्यम 

  • बीज का रंग – लाल 

  • सभी प्रकार की मिट्टी के लिए उपयुक्त

किस्म – सालासर जेजी 11

  • ब्रांड – धूत सीड्स 

  • पौधा का प्रकार – फैलावदार पौधा  

  • दाने का आकार – मध्यम 

  • बीज का रंग – लाल 

  • सभी प्रकार की मिट्टी के लिए उपयुक्त

किस्म – आरवीजी202

  • ब्रांड – वेदा श्री 

  • फसल अवधि  –  105 – 110 दिन 

  • पौधा का प्रकार – अर्ध फैला हुआ

  • दाने का आकार – चिकनी सतह के साथ कोणीय आकार 

  • बीज का रंग – गहरे गुलाबी फूल, भूरे रंग के बीज

  • उपज – 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर

किस्म – जेजी 12

  • ब्रांड – उत्पन्न  

  • फसल अवधि  –  105-115 दिन 

  • पौधा का प्रकार – अर्ध फैलावदार पौधा

  • दाने का आकार – मध्यम

  • बीज का रंग – भूरा 

  • उपज – 20  क्विंटल प्रति हेक्टेयर

किस्म – आरवीजी 202

  • ब्रांड – उत्पन्न  

  • फसल अवधि  –  105 – 110 दिन 

  • पौधा का प्रकार – अर्ध फैला हुआ

  • दाने का आकार – चिकनी सतह के साथ कोणीय आकार 

  • बीज का रंग – गहरे गुलाबी फूल, भूरे रंग के बीज

  • उपज – 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर 

किस्म – स्वर्णिम 88-88

  • ब्रांड – स्वर्णिम सीड्स  

  • फसल अवधि  –  105- 110 दिन 

  • पौधा का प्रकार – सीधा और फैला हुआ 

किस्म – विशाल

  • ब्रांड – कृषिधन सीड्स  

  • फसल अवधि  –  105-110 दिन 

  • पौधा का प्रकार – सीधा और फैलावदार पौधा 

  • दाने का आकार –  मोटे बीज

  • बीज का रंग – आकर्षक पीला भूरा रंग

  • सूखा प्रतिरोधी किस्म 

  • उपज – 14 से 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर। 

किस्म –  विजय

  • ब्रांड – कृषिधन सीड्स  

  • फसल अवधि  –   105 से 110 दिन 

  • पौधा का प्रकार – फैलावदार पौधा 

  • बीज दर- 30 किग्रा/एकड़

  • दाने का आकार –  मध्यम बोल्ड

  • बीज का रंग – पीले-भूरे रंग के झुर्रीदार बीज

  • प्रारंभिक परिपक्वता, बौना

  • उपज – 14 से 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर 

ये कुछ महत्वपूर्ण चने की किस्में हैं जिनकी खेती करके अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इसका बीज दर 30 से 35 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से लगता है। इसकी बुवाई के लिए पंक्ति और पौधे की दूरी 30 सेमी x 10  सेमी होनी चाहिए। 

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share