भारी बारिश का येलो अलर्ट, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

weatherChange

देश भर के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बिल्कुल अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर सड़कों से लेकर गलियों तक में पानी भर आया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन गई है। तेज बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने 24 राज्यों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवातीय हवाओं के प्रभाव के कारण इन दिनों बारिश हो रही है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिले में होगी मानसून की भारी बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

Madhya Pradesh Weather Update

मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिले में अब मानसून की बारिश होने की संभावना बन रही है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश विभागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली है। दिल्ली सहित पंजाब और हरियाणा में 9 जुलाई से बारिश शुरू होगी और 10 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि संभव है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के तराई वाले इलाकों में भारी मूसलाधार बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भी 10 और 11 जुलाई को बारिश शुरू हो सकती है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

अगले एक हफ्ते मानसून पर लगा ब्रेक, मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी

monsoon rains

पश्चिमी हवाओं की वजह से मानसून पर एक हफ्ते के लिए ब्रेक लग गया है। इस वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जो थोड़ी बहुत बारिश हो रही थी वो भी रुक सकती है। पंजाब हरियाणा दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों का मौसम भी शुष्क और गर्म बना रहेगा। वहीं उत्तर पूर्वी भारत में बारिश जारी रहेगी।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिले में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना

weather forecast

मध्य प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी जिले में अगले दो दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में आंधी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अच्छी मानसूनी वर्षा जारी रहेगी।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के इन क्षेत्रों में मानसून सक्रिय, भारी बारिश के हैं आसार

monsoon

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून सक्रिय बना रहेगा। दक्षिण भारत में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान के अगले 2 दिनों के दौरान हल्की बारिश या धूल भरी आंधी संभव है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

यास तूफान के कहर के बाद अब मानसून देगा दस्तक, जानें मौसम पूर्वानुमान

यास तूफ़ान के कारण देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश हुई है। हालांकि अब ये तूफ़ान कमजोर पड़ गया है पर इसके बाद भी आज और कल इसका असर कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मॉनसून भी अब केरल में जल्द दस्तक देने वाला है। मानसून की आहट के बीच केरल में भारी बारिश शुरू हो गई है।

वीडियो स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मानसून के दस्तक के साथ यश तूफान का कई राज्यों पर होगा असर, जानें मौसम पूर्वानुमान

मानसून का आगमन बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी अंडमान सागर में हो चुका है और अगले 48 घंटों में यह आगे बढ़ेगा। उत्तरी अंडमान सागर पर अगले 24 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। पूर्वी तटीय राज्यों में बढ़ेगी बारिश। केरल, कर्नाटक, समेत पश्चिमी घाट पर भी वर्षा के आसार। दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा यश नाम का तूफ़ान भी अपना असर दिखायेगा।

वीडियो स्रोत: मौसम तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

देश पर एक और चक्रवातीय तूफान का है खतरा, जानें पूरी खबर

Danger of another cyclonic storm on the country

चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ के बाद एक नया चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में विकसित हो सकता है। दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 के दस्तक देने से पहले यह दूसरा चक्रवाती तूफान शुरू होगा। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आगामी तूफान बंगाल की खाड़ी से ओडिशा, पश्चिम बंगाल या फिर बांग्लादेश को बना सकता है अपना निशाना। इसका असर देश के अन्य राज्यों पर भी देखने को मिल सकता है।

वीडियो स्रोत: मौसम तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

10 मई से कई राज्यों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि, जानें मौसम पूर्वानुमान

weather forecast

मध्य प्रदेश में तो अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है पर पहाड़ों पर अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहने की बात मौसम विशेषज्ञ कह रहे हैं। पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश की आशंका है। पूर्वी बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में अच्छी बारिश के आसार हैं। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में 10 या 11 मई से आंधी और बारिश हो सकती है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में 6 और 7 मई को होगी बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

Weather report

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है। आगामी 6 और 7 मई को पुनः मध्य प्रदेश समेत मराठवाड़ा और विदर्भ के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

वीडियो स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share