कम ज़मीन पर ज्यादा उत्पादन पाने वाले छोटे किसानों पर बनाई जायेगी फ़िल्में 

केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार ने मिलकर वैसे किसानों पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है जो अपने छोटे जमीनों पर खेती कर लाखों का मुनाफ़ा कमाते हैं। इसके पीछे का उद्देश्य बाकी के छोटे किसानों को भी ऐसा करने के लिए उत्साहित करना है ताकि वे भी अपने खेतों में उन्नत खेती कर के अच्छा उत्पादन प्राप्त करें।

बता दें की गुजरात की एक संस्था को फिल्म निर्माण का यह कार्य दिया गया है जो आने वाले महीने में श्योपुर से इसकी शुरुआत करेगा।

अनार की खेती से किसान ने लिखी सफलता की इबारत

त्रिलोक तोषनीवाल नामक इस किसान ने अपने गांव जैदा की 8 बीघा पथरीली ज़मीन को जी तोड़ मेहनत कर खेती करने लायक बनाया और फिर अनार व अन्य फलों के पौधे लगाकर 15 से 20 लाख की वार्षिक कमाई की। अब सफलता की इसी कहानी को फिल्म के रूप में पेश किया जाएगा।

अमरुद की खेती ने बदली किसानों की किस्मत

मध्यप्रदेश के ज्वालापुर और सोंईकलां क्षेत्र में बहुत सारे किसानों ने कई वर्षों पहले पारंपरिक खेती की राह छोड़ कर अमरूद की फसल पर ध्यान केंद्रित किया था और इसका फल अब वहां नजर आने लगा है। यहाँ 5 से 8 बीघा ज़मीन वाले किसान अमरूद से 8 से 10 लाख रुपए की वार्षिक कमाई कर रहे हैं। इनकी सफलता की कहानी भी अब फिल्म का शक्ल लेगी।

कराहल की महिला किसानों ने की उन्नत खेती

मध्यप्रदेश के कराहल में महिलाओं ने खेती की शक्ल बदल दी। आमतौर पर यहाँ तोरई, सरसों और ज्वार-बाजरा की खेती होती थी पर अब यहाँ किसान और महिला किसानों ने दलहनी फसल और सब्ज़ियाँ उगाकर अपनी आय काफी बढ़ा ली है। अब यहाँ सालाना 10-12 लाख तक की कमाई महिला किसान कर पा रही हैं। बहरहाल इन महिलाओं की सफलता पर भी फिल्म बनने वाली है।

Share

FPO योजना से किसान को होगा फायदा, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

केंद्र सरकार की तरफ से कृषि विकास हेतु आने वाले पांच वर्ष में 5000 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की जायेगी। दरअसल केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक मदद देकर समृद्ध बनाने की योजना पर चल रही है। अब किसान उत्‍पादक संगठन (FPO-Farmer Producer Organisation) बना कर किसान खुद का भविष्य सवारेंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाये जाने की मंजूरी दे दी है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने उत्तरप्रदेश के चित्रकूट से किया है और इसके अंतर्गत आने वाले 5 वर्ष में इस पर 5000 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

क्या है FPO? 

FPO-Farmer Producer Organisation अर्थात कृषक उत्पादक कंपनी वैसे किसानों का समूह होता है जो कृषि उत्पादन के काम में हो और आगे चल के खेती से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियाँ चलाने में सक्षम हो। आप भी एक समूह बना कर कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड हो सकते हैं।

कैसे होगा किसानों को फायदा?

कृषक उत्पादक कंपनी लघु एवं सीमांत किसानों का समूह होगा और इससे जुड़े हुए किसानों को अपने उत्पादन के लिए बाजार के साथ साथ खाद, बीज, दवा तथा खेती के उपकरण आदि भी आसानी से सस्ती दरों पर मिल पाएंगे।

Share