85% सब्सिडी पर बनाएं पॉलीहाउस, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Mukhyamantri Nutan Polyhouse Scheme

आधुनिक खेती में पॉलीहाउस अच्छा योगदान देता है। इसके उपयोग से फसलों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं और किसान समृद्ध होते हैं। इसी को देखते हुए सरकार इनके उपयोग की बढ़ावा दे रही है और इसकी खरीदी के लिए किसानों को सब्सिडी दे रही है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना कार्यान्वित की जा रही है, जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

इस योजना का नाम मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस योजना है। इसके अंतर्गत प्रदेश सरकार 85 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। इसका अर्थ हुआ की किसान को सिर्फ 15 प्रतिशत राशि ही देनी पड़ेगी। इसके साथ ही ग्रीनहाउस के क्षेत्रफल के हिसाब से किसानो को सब्सिडी दी जाती है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share