बनें पशुधन सहायक और पाएं 85500 तक का वेतन, जल्द करें आवेदन

Become a livestock assistant and get a better salary, apply soon

राजस्थान सरकार प्रदेशवासियों के लिए नौकरी पाने का खास मौका लेकर आई है। RSMSSB विभाग में पशुधन सहायक पद की 1136 भर्तियां निकली हैं। इस बात की जानकारी RSMSSB ने अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए पशुधन सहायक पद में भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है।

अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार को पशुधन सहायक के तौर पर 1 या 2 साल का प्रशिक्षित होना जरूरी है। इसके साथ ही भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या बागवानी कृषि, पशुपालन और जीव विज्ञान के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इस पद पर भर्ती के बाद 26300 से 85500 तक का वेतन मिलेगा।

बता दें कि पशुधन सहायक भर्ती 2022 के लिए आवेदन पत्र 19 मार्च 2022 से भरें जा रहे हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारिख 17 अप्रैल 2022 है। आवेदन जमा करने के बाद कोई गलती होने पर 18 से 24 अप्रैल 2022 के बीच आप इसमें सुधार कर सकते हैं। इस मौके का लाभ उठाने के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट @rsmssb.rajsthan.gov.in पर जाएं। जहां साइट पर दी गई जानकारी के अनुरूप अपना आवेदन जमा करें।

स्रोत: कृषि जागरण

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह। अगर लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share