बकरी, भेड़, सुअर व मुर्गी पालन के लिए पाएं 50 लाख रूपए तक का अनुदान

animal husbandry

देश के किसानों को हर तरह से सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। इसके तहत इन योजनाओं के जरिए किसानों को खेती के अलावा दूसरे व्यवसाय से भी जोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि किसान भाईयों की आर्थिक समस्या को दूर की जा सके।

इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन’ चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से विभिन्न पशु व्यवसाय पर योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाती है। केंद्र की इस योजना का उद्देश्य रोजगार के अवसर देने के साथ पशु उत्पादकता में वृद्धि करना है। योजना के अंतर्गत मुर्गी पालन, सुअर पालन, बकरी और भेड़ पालन के साथ चारा क्षेत्र के लिए अनुदान दिया जा रहा है। 

राष्ट्रीय पशुधन मिशन के माध्यम से ग्रामीण पोल्ट्री फार्म की स्थापना के लिए 50% का अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान विभिन्न क्षेत्रों के लिए 25 लाख रूपए से 50 लाख रूपए तक है।

  • मुर्गी पालन के लिए 25 लाख रूपए 

  • भेड़ और बकरी पालन के लिए 50 लाख रूपए 

  • सुअर पालन के लिए 30 लाख रूपए 

  • चारा परियोजना के लिए 50 लाख रूपए 

इस योजना की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट  nlm.udyamimitra.in पर जाएं। अगर आप इस योजना के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं तो, इसी वेबसाइट पर आप आवेदन भी कर सकते हैं। इसलिए बिना समय गवाएं इस लाभकारी योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत : कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना न भूलें।

Share