कपास की बुवाई के पहले ऐसे करें सफेद लट का नियंत्रण

👉🏻किसान भाइयों, सफेद ग्रब एक प्रकार की सफेद रंग की सुंडी होती है, जो एक खेत में ग्रब के रूप में रहते हैं, जिनकी सुप्तावस्था सर्दियों में होती है।

👉🏻सफेद ग्रब आमतौर पर जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके प्रकोप के लक्षण कपास के पौधे पर देखे जा सकते है, जैसे कि कपास के पौधे का एक दम से मुरझा जाना, पौधे की बढ़वार रूक जाना और बाद में पौधे का मर जाना इसका मुख्य लक्षण है।

👉🏻वैसे तो इस कीट का नियंत्रण जून और जुलाई के शुरुआती सप्ताह में कर लेना चाहिएl 

👉🏻इसके लिए कालीचक्र (मेट्राजियम) @ 2 किलो + 50-75 किलो गोबर की खाद के साथ मिलाकर प्रति एकड़ की दर से खाली खेत में भुरकाव करें। 

👉🏻यदि कपास की फसल की प्रारम्भिक अवस्था में भी इस कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा हो तो नियंत्रण के लिए रासायनिक उपचार भी किया जा सकता है। 

👉🏻इसके लिए (फेनप्रोपाथ्रिन 10डेनिटोल % ईसी) @ 500 मिली/एकड़, डोन्टोटसु (क्लोथियानिडिन 50.00% डब्ल्यूजी) @ 100 ग्राम/एकड़ को मिट्टी में मिला कर उपयोग करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share