सोयाबीन की फसल में अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा रोग

Alternaria leaf spot disease in soybean crop
  • अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा रोग सोयाबीन की फसल में कभी-कभी बुआई के बाद से  ही दिखाई देने लगता है।
  • जब पौधा बड़ा हो जाता है तब यह सोयाबीन की फसल की पत्तियों और फली पर अपना प्रभाव छोड़ता है। 
  • इस रोग में पत्तियो पर भूरे रंग के गोल धब्बे दिखाई देते हैं। यह धब्बे धीरे धीरे बढ़ते जाते हैं और आखिर में ग्रसित पत्तियां सूख कर गिर जाती है। 
  • इस रोग के निवारण के लिए कार्बनडेंजियम 12% + मैंकोजेब 63% WP @ 300 ग्राम/एकड़ या कीटाजिन @ 300 ग्राम/एकड़ या ट्रायकोडर्मा विरिडी @ 500 ग्राम/एकड़ की दर छिड़काव करें।

 

 

 

Share

Alternaria leaf blight control in bottle gourd

  • पत्तियों पर पीले रंग के धब्बे बन  जाते है जो भूरे रंग से परिवर्तित होकर काले रंग के हो जाते है।
  • ये धब्बे किनारों से शुरू  होते है जो बाद में संकेन्द्रीय रूप धारण कर लेते है।
  • अत्यधिक ग्रसित लताओं के अन्दर चारकोलनुमा पावडर जमा हो जाता है।
  • बीमारी की रोकथाम करने हेतु खेतों की सफाई करें एवं फसल चक्र अपनाएँ।
  • फफूंदनाशक 10 दिनों के अंतराल से मेंकोजेब 75 % डब्ल्यू पी @ 400 ग्राम प्रति एकड़ या हेक्साकोनाज़ोल 5% एससी @ 300 मिली / एकड़ का स्प्रे करे |
  • क्लोरोथालोनिल 75 डब्ल्यू पी @ 300  ग्राम प्रति एकड़ की दर से घोल बनाकर भी छिड़काव किया जा सकता है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Alternaria Leaf Spot in Cauliflower and Cabbage

गोभी में अल्टरनेरिया पत्ति धब्बा रोग:-

लक्षण:-

  • पत्तियों पर छोटे छोटे गहरे पीले रंग की चित्तीयाँ दिखाई देती है|
  • जल्द ही ये चित्तियाँ आपस में मिलकर गोलाकार घाव बनाती है|
  • इन धब्बों के केन्द्रीय स्थान नीलापन लिए हुए कवक की वृद्धि पाई जाती है|
  • अधिक संक्रमण होने पर सभी पत्तियाँ गिर जाती है|
  • बैगनी गहरे,  काले-भूरे धब्बे, संक्रमित फुल व तनों पर दिखाई देते है|

नियंत्रण:-

  • प्रमाणित बीजों का उपयोग करें|
  • गर्म पानी (50OC) में बीज को आधे घंटे तक उपचारित करें|
  • रोग के लक्षण दिखाई देने पर मेन्कोजेब 3 ग्राम प्रति ली. पानी या कॉपर आक्सी क्लोराईड 3 ग्राम प्रति लीटर पानी का घोल बना कर 10-15 दिन के अंतराल पर छिडकाव करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share