कई विशेष गुणों वाले मिर्च के इन उन्नत किस्म के बीजों की करें खेती

Advanced varieties of chilies and their properties

सीजेंटा HPH 12: इसके पौधे मजबूत होते हैं, पार्श्व शाखाओं के साथ इनके पौधों की ऊंचाई में 80-110 सेमी होती है। इसकी पहली फल परिपक्वता 50-55 दिनों में होती है। इसके फल चिकने, हरे रंग के होते हैं, जो परिपक्वता के समय आकर्षक गहरे लाल रंग के हो जाते हैं। फलों की औसत लंबाई 7-8 सेमी व मोटाई 1 सेंटीमीटर होती है। इनमे अच्छी सुगंध के साथ उच्च तीखापन होता है और ये आयात निर्यात के लिए उपयुक्त होते हैं।

स्टार फील्ड 9211 एवं स्टार फील्ड शार्क-1: इनकी पत्तियां मोटी होती हैं। इस किस्म की पहली फल परिपक्वता 60-65 दिनों में होती है, फलों का रंग गहरा हरा, परिपक्व फलों का रंग गहरा लाल होता है, फल की लम्बाई 8-9 सेंटीमीटर होती है एवं फल की मोटाई 0.8-1.0 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है। इस किस्म का फल सुखाकर बेचने के लिए उपयुक्त होता है। यह कवक जनित रोगों के लिए प्रतिरोधी होते हैं।

US एग्री 720: इस किस्म की पहली फल परिपक्वता 60-65 दिनों में होती है, फलों का रंग गहरा हरा, परिपक्व फलों का रंग गहरा लाल होता है, फल की लम्बाई 18-20 सेंटीमीटर व मोटाई 1-2 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है और फल का वजन अच्छा होता है।

नुनहेम्स इन्दु 2070: इस किस्म के पौधे उत्कृष्ट माध्यमिक शाखाओं के साथ मज़बूत होते है एवं इसकी पहली फल परिपक्वता 50-55 दिनों में हो जाती है। इसके फल का रंग चमकीला होता है वहीं फल की लम्बाई 8-10 सेंटीमीटर व मोटाई 0.8-1.0 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है। इस किस्म का फल सुखाकर बेचने के लिए उपयुक्त होता है।

एडवांटा AK-47: इस किस्म में पौधा आधा सीधा होता है, पहली फल परिपक्वता 60-65 दिनों में होती है, फल का रंग गहरा लाल एवं गहरा हरा होता है, लंबाई 6-8 सेंटीमीटर एवं मोटाई 1.1-1.2 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है, इसके फल को गिला एवं सुखाकर दोनों प्रकार से बेचा जा सकता है। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए प्रतिरोधी होती है।

BASF आर्मर: इस किस्म में पौधा आधा सीधा व मजबूत होता है। इसकी पहली फल परिपक्वता 50-55 दिनों में होती है, फल का सतह भाग अर्द्ध झुर्रीदार होते हैं, ताज़े हरे फल की तुड़ाई 8-10 दिनों के अंतराल से होती रहती है एवं फल की मोटाई लंबाई 9X1 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन बहुत अधिक होता है, यह लाल सुर्ख करके बेची जाती है। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए प्रतिरोधी होती है।

दिव्या शक्ति (शक्ति-51): इस किस्म में पौधा मजबूत और अधिक शाखाओं वाला होता है। इस किस्म की पहली फल परिपक्वता 42-50 दिनों में हो जाती है, फल का रंग गहरा हरा होता है, लंबाई 6-8 सेंटीमीटर व मोटाई 0.7-0.8 सेंटीमीटर होती है। इस किस्म में तीखापन अधिक होता है, यह अत्यधिक गर्म और गहरे लाल रंग की होती है। इसके फल सूखने पर इसे बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। यह किस्म लीफ कर्ल वायरस के लिए 100% प्रतिरोधी होती है।

हु वाज सानिया 03: इस किस्म में पौधा सीधा एवं पहली फल परिपक्वता 50-55 दिनों में हो जाती है। इसके परिपक्व फल लाल एवं अपरिपक्व फल पीले-हरे होते हैं। फल की लम्बाई 15-17 सेंटीमीटर एवं मोटाई 0.3 MM होती है। इस किस्म में तीखापन अधिक होता है और यह किस्म सुखाने के लिए उपयुक्त होती है।

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उपर्युक्त बताये गए बीजों की खरीदी के लिए एप के बाजार विकल्प पर जाएँ।

Share

मिर्च की इन उन्नत किस्म के बीजों का करें चयन, मिलेगा बंपर उत्पादन