जानें मिर्च की बेहतरीन किस्मों के बारे में

  • हायवेग सानिया: मिर्च की यह किस्म जीवाणु उकठा एवं मोज़ेक वायरस के प्रति मध्यम प्रतिरोधी है तथा इसकी प्रथम तुड़ाई 50- 55 दिनों में की जाती है। यह किस्म अधिक तीखा होने के साथ साथ चमकीला हरा तथा पीलापन लिए हुए होता है। इसके फल 13-15 सेमी लम्बाई, 1.7 सेमी मोटाई व लगभग 14 ग्राम वजन के होते हैं।
  • मायको नवतेज (एम.एच.सी.पी- 319): यह पाउडरी मिल्ड्यू/भभूतिया और सूखे के प्रति सहनशील किस्म है। यह हाइब्रिड किस्म मध्यम से उच्च तीखापन लिए होती है जो लंबी संग्रहण क्षमता रखती है। इसमें मिर्च की लम्बाई 8-10 सेमी होती है।
  • मायको 456: इस किस्म में उच्च तीखापन होता है तथा मिर्च की लम्बाई 8-10 सेमी होती है।
  • हायवेग सोनल: मध्यम तीखेपन के साथ मिर्च की लम्बाई 14 सेमी होती है, जो सुखाने के लिए अच्छी किस्म है।
  • सिजेंटा एच.पी.एच -12: इसमें बीज की मात्रा और तीखापन अधिक होता है। इसके पौधे और शाखाएं झाड़ीनुमा मजबूत होते हैं।
  • ननहेम्स US- 1003: हल्के हरे रंग के फलों के साथ मध्यम लम्बाई का पौधा होता है, जिनके फलों की गुणवत्ता अच्छी होती है।
  • ननहेम्स US- 720: गहरे हरे रंग के मिर्च हैं जो मध्यम तीखी होती है।
  • ननहेम्स इन्दु: यह किस्म मौजेक वायरस और भभूतिया रोग के प्रति माध्यम प्रतिरोधी है तथा इसमें संग्रहण क्षमता अच्छी होती है।
  • स्टारफिल्ड जिनि: यह किस्म वायरस के प्रति सहनशील है।
  • वी.एन.आर चरमी (G-303): यह किस्म हल्के हरे रंग की, मध्यम तीखापन वाली और इसमें मिर्च की लम्बाई 14 सेमी जैसे विशेषताएँ होती हैं। इसकी पहली तुड़ाई 55-60 दिनों में की जाती है।
  • स्टारफिल्ड रोमी- 21: वायरस के प्रति सहनशील और अधिक उत्पाद देती है। लाल मिर्च के लिए बेहतरीन किस्म है।
Share

मिर्च की उन्नत किस्मों की जानकारी

हायवेग सानिया

  • मिर्च की यह किस्म जीवाणु उकठा एवं मोज़ेक वायरस के प्रति मध्यम प्रतिरोधी है।
  • यह किस्म अधिक तीखा होने के साथ साथ चमकीला हरा तथा पीलापन लिए हुए होता है। इसके फल 13-15 सेमी लम्बाई, 1.7 सेमी मोटाई व लगभग 14 ग्राम वजन के होते हैं।
  • इस किस्म की प्रथम तुड़ाई 50- 55 दिनों में होती है।

मायको नवतेज (एम एच सी पी-319)

  • यह पाउडरी मिल्डू/भभूतिया और सूखे के प्रति सहनशील किस्म है।
  • यह  हाइब्रिड किस्म मध्यम से उच्च तीखापन लिए होती है जो लंबी संग्रहण क्षमता रखती है।

मिर्च की अन्य उच्च उपज वाली किस्मों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें-

Share