किसानों को सरकार की सौगात, इस पद्धति से मिलेगी बंपर उपज

A gift to the farmers of MP this method will give bumper yield

किसान देश के अन्नदाता और विधाता हैं, इसी बात को महत्व देते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने 2022-23 बजट में कई कृषि योजनाओं की घोषणा की हैं। इनमें प्राकृतिक खेती पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत सरकार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लगभग 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर प्राकृतिक खेती करने की योजना है।

प्राकृतिक खेती करने से लाभ

बता दें कि इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। इस पद्धति को अपनाने से खेती में रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होगी और लागत में कमी आएगी। इतना ही नहीं खाद का उपयोग न होने से भूमि की उपज क्षमता बढ़ेगी। वहीं भूमि के उपजाऊ होने से फसलों की उपज में भी वृद्धि होगी। जहां आज के समय जैविक उत्पादों की बाज़ार में मांग ज्यादा है। ऐसे में जैविक खेती के द्वारा किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।

प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए शिवराज सरकार ने राज्य के हर पंचायत और ग्राम स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार करने की तैयारियां शुरू कर दी है। इस पद्धति को अपनाकर आप भी अपनी फसल की उपज और आय में वृद्धि कर सकते हैं।

स्रोत: टीवी 9

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share