कच्चे फल को पकाने की तकनीक पर मिलेगी 50% की आर्थिक मदद

50% financial help will be given on the technique of ripening fruits

सब्जी व फलों की खेती करने वाले किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या होती है की वे अपनी उपज को ज्यादा से ज्यादा समय तक स्टोर कर कैसे रखें। साथ हीं बेहतर भाव प्राप्त करने के लिए लंबी दूरी तक ट्रांसपोर्ट कैसे करें की फल सब्जी खराब ना होने पाए। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक तकनीक विकसित की है।

इस तकनीक में कच्चे फल तोड़ कर स्टोरेज में रखे जाएंगे और पकाये जाएंगे। इस तकनीक को फ्रूट राइपनिंग कहते हैं। इस तकनीक से फलों पर दाग भी नहीं लगते और बिना सड़े-गले यह लंबे समय तक स्टोर किए जा सकते हैं।

फ्रूट राइपनिंग तकनीक का लाभ आप भी लेना चाहते हैं तो इसमें भारत सरकार आपकी मदद कर सकती है। सरकार इसके लिए सब्सिडी दे रही है। इसके अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए 35 से 50% की आर्थिक मदद मिलती है। वहीं किसान एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम एवं एग्री बिजनेस के तहत भी आप कोल्ड स्टोरेज खोल सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share