पशुओं की खरीदी के लिए मिलेगा 2 लाख का लोन, जल्द उठाएं योजना का लाभ

2 lakh loan will be available for the purchase of Livestock

देश के किसानों को हर तरह से सक्षम बनाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के जरिए किसानों को कृषि के अलावा दूसरे व्यवसाय से भी जोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि किसान भाईयों की आर्थिक समस्या को दूर किया जा सके।

पशुधन को किसानों की अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण स्त्रोत माना जाता है। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए एक जरूरी फैसला लिया है। सरकार ने पशुधन के लिए किसानों को शून्य ब्याज पर लोन देने का ऐलान किया है। इसकी मदद से किसान अपने व्यवसाय के लिए गाय, भैंस, बकरी, सुअर और मुर्गी आदि की खरीदी कर सकते हैं।

इस योजना के तहत सरकार किसानों को शून्य फीसदी ब्याज दर से किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराएगी। इसके माध्यम से किसानों को पशुधन खरीदी पर अधिकतम 2 लाख रूपए का लोन दिया जाएगा। किसानों को लोन का सिर्फ मूल ही भरना होगा। इस योजना के जरिए किसान भाई अतिरिक्त धन खर्च किए बिना अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। आप भी इस योजना की मदद से पशुधन की बढ़ोतरी कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

स्रोत: टीवी 9

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share