यहां जानें कम लागत में ग्रीनहाउस बनाने की आसान तकनीक

Learn easy techniques to build a greenhouse at a low cost

खेतों में लगी फसल को अक्सर प्राकृतिक आपदा और कीटों से काफी नुकसान पहुंचता है। वहीं ग्रीनहाउस में उगाई गई फसल इन सबसे सुरक्षित रहती है। ऐसे में ग्रीनहाउस के ज़रिए बढ़िया पैदावार प्राप्त की जा सकती है। हालांकि ग्रीनहाउस बनाने में अधिक लागत लगती है, इस कारण सभी किसान इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। 

ऐसे में अगर आप कम लागत वाला ग्रीनहाउस बनाने की सोच रहे हैं, तो यह लेख खास आपके लिए है। यहां आप फसलों की बढ़िया पैदावार पाने के लिए कम लागत में ग्रीनहाउस बनाने की आसान तकनीक के बारे में जानेंगे। 

कम लागत में ऐसे बनाए ग्रीनहाउस

इस सस्ती तकनीक के लिए बांस और लकड़ी की जरूरत होती है। इनकी मदद से एक मजबूत भवन तैयार किया जाता है। इस साधारण ग्रीनहाउस में तापमान और आर्द्रता को बढ़ाने या घटाने के लिए सरल तकनीकों का उपयोग किया जाता है। इसमें छाया के लिए जाल का उपयोग किया जा सकता है, वहीं किनारे की दीवारों को खोलकर तापमान को कम किया जा सकता है। इस तरह बहुत ही कम लागत में ग्रीनहाउस बनाकर बढ़िया उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव 5500 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट पीला 4500 5100
धार बदनावर पीला 3975 5650
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4700 4825
इंदौर इंदौर पीला 4000 4000
झाबुआ झाबुआ पीला 5025 5025
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4685 5200
शाजापुर कालापीपल पीला 4520 5050
राजगढ़ कुरावर पीला 4809 5010
सागर मालथोन अन्य 4300 4400
शाजापुर मोमनबड़ोदिया पीला 4700 4700
नीमच नीमच पीला 4400 5331
बड़वानी सेंधवा पीला 4950 5150
सागर शाहगढ़ अन्य 4850 4850
शाहडोल शाहडोल अन्य 4200 4200
विदिशा शमसाबाद पीला 5001 5001
शाजापुर सोयतकलां अन्य 4800 5050
उमरिया उमरिया अन्य 4900 4910

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

समुद्र में हलचल से कई राज्यों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बन गया है वहीं दूसरा चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र अंडमान सागर के पास समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक बना है। दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी और 25 – 26 तारीख के आसपास महाराष्ट्र सहित गुजरात में भी कई जगह पर बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित गुजरात और राजस्थान में तापमान धीरे-धीरे गिरेंगे। एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर हल्की बारिश देकर निकल जाएगा परंतु महीने के आखिर में एक बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, अभी सर्दी बढ़ने में लगेगा थोड़ा समय

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिधिली बांग्लादेश के तट से 17 नवंबर की दोपहर को टकराया और अब यह कमजोर हो गया है तथा एक निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में नागालैंड के आसपास देखा जा सकता है। अब बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी हवाएं और तेज होगी जिससे तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश बढ़ेगी। दक्षिणी अंडमान सागर में एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र है जिसके प्रभाव से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश हो सकती है। एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच रहा है जिसके कारण ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है। गुजरात और दक्षिणी राजस्थान को अभी सर्दी का इंतजार करना पड़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव?

cotton mandi bhav

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी अंजड़ अन्य 6000 6000
बड़वानी बड़वानी एच 4 6900 6900
धार गंधवानी अन्य 6800 6800
झाबुआ झाबुआ देसी 6700 7100
आलीराजपुर जोबट अन्य 6800 7050
बड़वानी खेतिया एच 4 6680 7250
धार राजगढ़ डीसीएच-32 7000 7000
छिंदवाड़ा सौंसर एच 4 6800 6950

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

आ गया चक्रवातीय तूफान मिधिली, जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश?

know the weather forecast

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब समुद्री तूफान मिधिली के रूप में परिवर्तित हो गया है। देश के ज्यादातर क्षेत्रों में तो मौसम शुष्क बना रहेगा परन्तु समुद्री तूफान मिधिली के प्रभाव के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आइये वीडियो के माध्यम से देखते हैं मौसम पूर्वानुमान।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

70 प्रतिशत तक की सब्सिडी पर ले जाएँ पावर टिलर व रोटावेटर, जानें सरकार की योजनाएं

Take power tiller and rotavator on subsidy up to 70 percent

अलग अलग राज्यों में पावर टिलर व रोटावेटर जैसे महंगे कृषि यंत्रों पर सरकार अच्छी खासी सब्सिडी उपलब्ध करवाती है ताकि इसका उपयोग आम किसान भी कर पाएं। आइये आज के इस लेख में जानते हैं छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और असम जैसे राज्यों में सरकार इन यंत्रों पर कितनी सब्सिडी दे रही है?

सबसे पहले बात करते हैं छत्तीसगढ़ की, यहाँ कृषि यांत्रिकीकरण योजना के माध्यम से किसान खेती के उपकरणों का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। इस योजना से प्रदेश के सामान्य वर्ग के किसान और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला किसानों को भी इन कृषि उपकरणों की खरीदारी पर 60 से 70% तक की जबरदस्त सब्सिडी दे रही है।

तमिलनाडु के किसान भी पावर, टिलर, सीड ड्रिल, जीरो- टिल और सीड फर्टिलाइजर जैसे कई आधुनिक कृषि यंत्र जबरदस्त सब्सिडी पर खरीद सकते हैं। यहाँ की सरकार सामान्य वर्ग के किसानों को पावर स्पेयर पर 40% और एससी एवं एसटी वर्ग के किसानों को 60% का अनुदान दे रही है।

उत्तरप्रदेश के किसान 30% या अधिकतम 50,000 रुपये तक की सब्सिडी पर ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। इस योजना का लाभ किसान महिंद्रा, स्वराज व सोनालिका के ट्रैक्टरों की खरीदी पर उठा सकते हैं।

बात महाराष्ट्र राज्य की करें तो यहाँ भी किसान फार्म मशीनीकरण योजना के अंतर्गत भारी छूट का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत छोटे किसान ट्रैक्टर खरीद सकते हैं और इसपर उन्हें पूरे 50% तक की छूट मिल सकती है।

गुजरात के किसान भी कृषि यंत्रों की खरीदी भारी सब्सिडी पर कर सकते हैं। यहाँ सामान्य वर्ग के अंतर्गत आने वाले किसानों को 25% वहीं बाकी कैटेगरी के किसानों को 35% की सब्सिडी दी जा रही है।

असम राज्य में सरकार मुख्यमंत्री समग्र ग्राम्य उन्नयन योजना चला रही है। इस योजना से किसानों को अच्छा लाभ मिलता है। इसके अंतर्गत अगर किसान ट्रैक्टर खरीदते हैं तो उन्हें पूरे 70% तक की भारी छूट मिल सकती है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2350 2420
धार बदनावर लोकवन 2505 3150
बड़वानी बड़वानी लोकवन 2900 3000
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2650 2950
छतरपुर बिजावर मिल गुणवत्ता 2315 2330
दतिया दतिया अन्य 2125 2125
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2300 2300
सागर जैसीनगर मिल गुणवत्ता 2350 2480
शाजापुर कालापीपल लोकवन 2065 2530
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1955 2185
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2660 3080
राजगढ़ कुरावर लोकवन 2525 2565
गुना मकसूदनगढ़ अन्य 3000 3000
टीकमगढ़ पलेरा मिल गुणवत्ता 2340 2400
सतना रामनगर अन्य 2435 2551
शिवपुरी रन्नौद 147 औसत 1850 2050
मुरैना सबलगढ़ देशी 2400 2400
विदिशा शमसाबाद मिल गुणवत्ता 2483 2545
उमरिया उमरिया अन्य 2100 2400

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

आने वाला है समुद्री तूफान मिधिली, जानें किन राज्यों पर दिखेगा इसका असर?

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब जल्द ही समुद्री तूफान मिधिली के रूप में परिवर्तित होकर सशक्त हो जाएगा तथा यह तेजी से गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। 18 नवंबर को यह बांग्लादेश के तट को पार करेगा। इसके कारण बांग्लादेश में भारी बारिश की संभावना है। बांग्लादेश से सटे पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। उड़ीसा में बारिश की गतिविधियां हल्की रहेगी। आंध्र प्रदेश के तट पर भी हल्की बारिश ही होगी। तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश की गतिविधियां मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिणी असम में भी बढ़ेगी। शेष भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव 17000 रुपये के पार, देखें अपने नजदीकी मंडियों का हाल

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 7000 10000
खरगोन बड़वाह अन्य 7500 17000
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 6000 15500
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देसी 7200 7800
मन्दसौर दलौदा औसत 3500 15000
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2200 2600
नीमच जावद अन्य 5200 5200
शाजापुर कालापीपल अन्य 4575 16190
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9000 16000
इंदौर सांवेर अन्य 8000 10000
सिवनी सिवनी औसत 7000 8000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 8500 13500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share