सरकार दे रही मधुमक्खी बॉक्स, शुरू करें मधुमक्खी पालन का व्यवसाय

Government is giving bee boxes

खेती के अलावा किसान पशुपालन तो करते ही हैं पर वे मधुमक्खी पालन जैसे कार्य करके भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज बहुत सारे किसान मधुमक्खी पालन कर के अपनी आमदनी में इजाफा कर रहे हैं। इसमें सरकार भी किसानों की मदद कर रही है। बिहार सरकार की ओर चलाई जा रही मधुमक्खी पालन से जुडी एक योजना के माध्यम से किसानों को मधुमक्खी बॉक्स और मधु निकालने वाला यंत्र दिया जा रहा है।

बिहार सरकार अपने प्रदेश के किसानों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राज्य योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन करने हेतु सामान्य वर्ग के किसानों को लगभग 75% और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के किसानों को करीब 70% तक की सब्सिडी दे रही है। यही नहीं, इसके साथ ही प्रदेश के किसानों को 3000 मधुमक्खी बॉक्स देने का लक्ष्य बिहार सरकार ने बनाया है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 5400 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट पीला 4002 4002
रतलाम अलोट सोयाबीन 3209 4567
शाजापुर आगर सोयाबीन 3400 4590
शाजापुर अकोदिया सोयाबीन 3150 4436
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4300 4350
बड़वानी अंजड़ पीला 4060 4100
गुना एरन सोयाबीन 3810 4479
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 3900 4445
सीहोर आष्टा पीला 2242 5100
सीहोर आष्टा सोयाबीन 3501 4570
शिवपुरी बदरवास सोयाबीन 4045 4350
उज्जैन बड़नगर पीला 3752 4577
उज्जैन बड़नगर सोयाबीन 700 5481
उज्जैन बड़नगर अन्य 4111 4111
धार बदनावर पीला 2975 5235
धार बदनावर सोयाबीन 4510 4610
शाजापुर बड़ोद सोयाबीन 3701 4641
खरगोन बड़वाह सोयाबीन 3005 3770
सागर बामोरा पीला 3000 4401
सागर बाँदा सोयाबीन 4200 4200
शाजापुर बेरछा सोयाबीन 4500 4620
भोपाल बैरसिया पीला 4325 4325
बेतुल बेतुल पीला 4001 4500
बेतुल बेतुल सोयाबीन 4000 4700
खरगोन भीकनगांव पीला 4250 4350
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 2661 4751
भोपाल भोपाल सोयाबीन 2475 4373
सागर बीना सोयाबीन 4395 4395
गुना बीनागंज सोयाबीन 4210 4390
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा पीला 4478 4641
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 3800 4651
मन्दसौर दलौदा अन्य 3140 4136
दमोह दमोह पीला 3850 3900
दमोह दमोह सोयाबीन 3770 4410
देवास देवास सोयाबीन 3900 4366
धार धामनोद सोयाबीन 4060 4435
धार धामनोद पीला 3000 4460
धार धार पीला 4200 4200
धार धार सोयाबीन 1102 4770
विदिशा गंज बासौदा सोयाबीन 4055 4150
विदिशा गंज बासौदा पीला 3670 4515
इंदौर गौतमपुरा पीला 4345 4431
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 4000 4650

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

अगले सप्ताह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

9 फरवरी से महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश शुरू होगी जो 11 फरवरी तक चलेगी। दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी इस दौरान बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होगी। 6 फरवरी से पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत का मौसम शुष्क हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

डेयरी खोलने के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन दे रही है सरकार, जानें क्या है योजना?

Dairy Entrepreneur Development Scheme

किसान खेती-बाड़ी के साथ ही डेयरी व्यवसाय में भी आजकल खूब हाथ आजमा रहे हैं। गौरतलब है की डेयरी का बिजनेस कम दो गाय या भैंस के साथ भी शुरू किया जा सकता है। इस तरह यह व्यवसाय शुरू करने में कम पूंजी लगती है। छोटी शुरुआत के बाद इसे धीरे धीरे बढ़ाया भी जा सकता है। बहरहाल डेयरी क्षेत्र की तरफ किसानों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए सरकार भी कई प्रकार की योजनाओं के माध्यम से इसे बढ़ावा दे रही है। नाबार्ड की तरफ से भी युवाओं एवं किसानों के लिए डेयरी बिजनेस से जुड़ी “डेयरी उद्यमिता विकास योजना” चलाई जा रही है। इस स्कीम के माध्यम से किसानों को डेयरी व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद मिलती है।

डेयरी उद्यमिता विकास योजना (Dairy Entrepreneur Development Scheme -DEDS) के अंतर्गत डेयरी से जुड़ी छोटी यूनिट इकाइयों के लिए लोन उपलब्ध होते हैं। जो उन्हें अधिक उत्पादक बनाने और उनके लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद करते हैं। इस योजना के तहत पशुपालन करने वाले व्यक्ति को प्रोजेक्ट की कुल लागत का 33.33% अनुदान के रूप में मिलता है। इसके साथ ही दूध देने वाली मशीनों/मिल्कोटेस्टर/बल्क मिल्क कूलिंग यूनिट की खरीद के लिए भी इस योजना के तहत 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

डेयरी व्यवसाय करने के इच्छुक किसान इसके लिए सब्सिडी और लोन लेने के लिए बैंक में संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें नाबार्ड की तरफ से सब्सिडी वाला लोन मिल जाएगा। नाबार्ड की योजना के अंतर्गत डेयरी फार्मिंग के अलावा पशुपालन, मुर्गी पालन और पशुपालन के लिए लोन मिलता है। आप चाहें तो नाबार्ड की वेबसाइट https://nabard.org पर भी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर मिल गुणवत्ता 2400 2400
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल गुणवत्ता 2325 2325
रीवा बैकुंठपुर मिल गुणवत्ता 2380 2400
रायसेन बरेली मिल गुणवत्ता 2550 2550
राजगढ़ ब्यावरा मिल गुणवत्ता 2185 2460
शाहडोल बुढ़ार मिल गुणवत्ता 2550 2550
रीवा चाकघाट मिल गुणवत्ता 2400 2425
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2100 2100
रीवा हनुमना मिल गुणवत्ता 2300 2300
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2478 2680
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 2450 2500
इंदौर इंदौर लोकवन 2301 2501
टीकमगढ़ जतारा मिल गुणवत्ता 2460 2480
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2370 2390
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2350 2401
मंडला मंडला मिल गुणवत्ता 2200 2200
मंडला मंडला स्थानीय 2275 2275
सतना मेहर स्थानीय 2370 2390
टीकमगढ़ निवाड़ी मिल गुणवत्ता 2380 2461
धार राजगढ़ लोकवन 2490 2495
रीवा रीवा मिल गुणवत्ता 2350 2350
सीहोर सीहोर लोकवन 2150 2630
होशंगाबाद सेमरीहरचंद मिल गुणवत्ता 2410 2425
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2270 2270
टीकमगढ़ टीकमगढ़ मिल गुणवत्ता 2373 2400

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

सुबह और रात के तापमान में गिरावट रहेगी बरकरार, मौसम रहेगा साफ़

know the weather forecast,

वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ गया है। पहाड़ों पर जारी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां अब थम जाएगी। अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 16 फरवरी के आसपास आएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित राजस्थान के पश्चिमी जिलों से मौसम साफ हो गया है। आज उत्तर प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 6 फरवरी से अधिकांश इलाकों का मौसम साफ हो जाएगा। पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाएं उत्तर भारत में सुबह और रात के तापमान में गिरावट ला सकती है, वहीं दिन में धूप निकलेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

देश में मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार करेगी यह काम

Government will do this work to increase fish production in the country

केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 के लिए अपना अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश किया। इस बजट को पेश करते हुए वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र के लिए भी कई घोषणाएं की हैं। इन्हीं में से एक घोषणा मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी किया गया है। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार देश में मछली के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। इसके लिए मछुआरों की सहायता करने हेतु मत्स्य क्षेत्र के लिए एक अलग विभाग की स्थापना की गई है। जिसके चलते देश में अन्तर्देशीय और एक्वाकल्चर उत्पादन दोनों दोगुना हो गया है। साथ ही 2013-14 से सी-फूड का निर्यात भी दोगुना हो गया है।”

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान देश में एक्वाकल्चर उत्पादकता को प्रति हेक्टेयर 3 टन से बढ़ाकर 5 टन करने की घोषणा की है। साथ ही निर्यात को भी दोगुना कर 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचाने और निकट भविष्य में 55 लाख रोजगार अवसरों का सृजन करने के लिए पीएम मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन में तेज़ी लेनी की घोषणा की है।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

आज से अगले दो दिनों तक कई राज्यों में होगी बारिश, पहाड़ों पर फिर बर्फबारी

know the weather forecast,

आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश होगी। 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है। आज से 5 फरवरी तक पहाड़ों पर फिर बर्फबारी होगी, कुछ जगह भारी बर्फबारी का भी अंदेशा है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में स्नोफॉल होगा। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश होगी। गंगिय पश्चिम बंगाल उड़ीसा तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश सहित दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में भी हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

केंद्रीय बजट 2024 में कृषि क्षेत्र के लिए क्या हुए ऐलान?

Union Budget 2024

कृषि मूल्य श्रृंखलाओं को सशक्त बनाना

प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना किसानों की आय बढ़ाती है, 38 लाख किसानों को सहायता करती है और 10 लाख नौकरियां पैदा करती है। सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को ऋण सहायता मिलती है।

बीमाकृत फसलें, सशक्त किसान

पीएम फसल बीमा योजना 4 करोड़ किसानों की फसलों को सुरक्षित करती है, पैदावार बढ़ाती है और 1361 मंडियों को 3 लाख करोड़ के व्यापार की मात्रा प्रदान करती है।

फसल के बाद विकास को बढ़ावा देना

फसल के बाद की गतिविधियों में निवेश को बढ़ावा देना – त्वरित विकास के लिए आधुनिक भंडारण, कुशल आपूर्ति श्रृंखला, प्रसंस्करण और विपणन।

भविष्य के लिए नवीन खेती

कृषि जलवायु क्षेत्रों में नैनो डीएपी के उपयोग का विस्तार। आत्मनिर्भर तेल बीज अभियान का लक्ष्य आत्मनिर्भरता, अनुसंधान, आधुनिक खेती, बाजार जुड़ाव, मूल्य संवर्धन और फसल बीमा शामिल करना है।

डेयरी क्षेत्र का विकास

डेयरी किसानों के लिए व्यापक समर्थन, रोग नियंत्रण और उत्पादकता वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना। राष्ट्रीय गोकुल मिशन और राष्ट्रीय पशुधन मिशन जैसी सफलताओं पर निर्माण।

मत्स्य पालन व्यवसाय को पुनर्जीवित करना

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लक्ष्य जलीय कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना, निर्यात को दोगुना करना और 55 लाख रोजगार के अवसर पैदा करना है। पांच एकीकृत एक्वा पार्क की योजना है।

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
सीहोर आष्टा सरसों(काला) 3601 5991
सीहोर आष्टा सरसों 3599 4011
दमोह दमोह सरसों(काला) 4340 4700
भिंड गोहाद सरसों(काला) 4900 5005
जबलपुर जबलपुर सरसों(काला) 4650 4890
रतलाम जावरा सरसों 3700 4900
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 3755 4920
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4951 4962
कटनी कटनी सरसों(काला) 4599 5050
देवास खातेगांव सरसों(काला) 3400 3770
हरदा खिरकिया सरसों(काला) 3000 3600
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 3501 4830
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 4090 5270
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 4500 5120
सागर सागर सरसों(काला) 4400 5330
शाजापुर साजापुर सरसों 3940 3940
राजगढ़ सारंगपुर सरसों 3151 4307
सतना सतना सरसों(काला) 4525 4775
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 3651 3651
मन्दसौर सीतामऊ सरसों 3600 4450
विदिशा विदिशा सरसों(काला) 4688 4900

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share