भारी अनुदान पर खरीदें कृषि यंत्र, जानें क्या है सरकार की योजना

MP Kisan Yojana

बदलते समय के साथ काम करने के तरीके भी बदल गए हैं। आज के इस आधुनिक दौर में मशीनों ने हर काम बेहद आसान कर दिया है। कृषि क्षेत्र में भी आधुनिक उपकरणों ने अपनी उपयोगिता दर्ज की है। इनकी मदद से किसानों को खेती में लगने वाले समय और श्रम दोनों में बचत हुई है। इसके अलावा कम लागत के चलते किसान भाईयों को कई गुना मुनाफा भी हुआ है।

हालांकि हर किसान इन उपकरणों को खरीदने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। किसानों की इस मुश्किल को खत्म करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ‘एमपी किसान योजना’ चला रही है। इस योजना के तहत कृषि मशीनों की खरीद पर किसानों को अनुदान उपलब्ध कराया जाता है।

योजना के अनुसार खेती, सिंचाई और लघु सिंचाई में प्रयोग होने वाले यंत्रों की खरीदी पर अनुदान दिया जाता है। इसमें ट्रैक्टर और ट्रैक्टर से जुड़े सभी यंत्रो को भी शामिल किया गया है। इस योजना का लाभ पाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://dbt.mpdage.org पर सारी जानकारी उपलब्ध है।

स्रोत: टीवी 9

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

रतलाम मंडी में 4 मई को क्या रहे सोयाबीन व डॉलर चने का भाव?

Ratlam soybean and gram rates

सोयाबीन व चने के भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है सोयाबीन का भाव !

वीडियो स्रोत: जागो किसान

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

रतलाम मंडी में 4 मई को क्या रहे नए गेहूँ के भाव?

Ratlam Mandi wheat Rate,

नए गेहूँ भाव में आज कितनी तेजी या मंदी देखने को मिली? वीडियो के माध्यम से देखें की आज मंडी में कैसा चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: जागो किसान यूट्यूब चैनल

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, आपकी जेब पर कैसा पड़ेगा इसका असर?

An increase in the price of gas cylinders

महंगाई के इस दौर में सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके अनुसार 1 मई से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 102 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले भी अप्रैल 2022 में इनके दामों में वृद्धि की गई थी। 

इससे पहले सिलेंडर की खरीद मूल्य 2465.50 रूपए थी, लेकिन कीमत बढ़ने के बाद यह गैस सिलेंडर 2568 रूपए का हो गया है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ेगा।

बता दें कि इन कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल व रेस्टोरेंट आदि में किया जाता है। इसके चलते यहां मिलने वाला चाय, नाश्ता और खाना पहले से महंगा हो जाएगा। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने की वजह से घरेलू सिलेंडर का उपयोग ज्यादा संख्या में होगा। ऐसे में घरेलू सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग होने की वजह से लोगों को इनकी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

स्रोत: राज एक्सप्रेस

अपने जीवन से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों और कृषि संबंधित जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। जानकारी पसंद आये तो लाइक व शेयर जरूर करें।

Share

मूंग की फसल में पत्तियां सिकुड़ने के कारण एवं नियंत्रण के उपाय

Are the leaves of your moong crop shrinking

👉🏻किसान भाइयों अभी अधिकांश क्षेत्रों में मूंग की फसल लगी हुई है, इसमें फसल की पत्तियां सिकुड़ने की समस्या दिखाई दे रही है। इस समस्या का एक कारण सफेद मक्खी का प्रकोप भी हो सकता है।  

👉🏻इस कीट के शिशु एवं वयस्क दोनों ही पत्तियों से रस चूसते है जिसके कारण पौधों की पत्तियाँ नीचे की तरफ मुड जाती है एवं पौधे का विकास रुक जाता है।

👉🏻सफेद मक्खी के निवारण के लिए एसिटामिप्रीड 20 % एसपी [नोवासेटा] @ 100 ग्राम या डायफैनथीयुरॉन 50% डब्ल्यूपी [पेजर] @ 250 ग्राम या पायरीप्रोक्सीफैन 10% + बॉयफैनथ्रिन 10% ईसी [प्रुडेंस] @ 250 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें। 

👉🏻जैविक उपचार के  रूप में बवेरिया बेसियाना [बवे कर्ब] @ 250ग्राम/एकड़ की दर से उपयोग कर सकते है। 

👉🏻इसके साथ ही पीले स्टिकी ट्रैप 10 नग प्रति एकड़ स्थापित करें।

कृषि क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

आज से फिर शुरू होगी आंधी और बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले दिनों उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहा हालांकि पंजाब के उत्तरी जिलों जैसे के पठानकोट आदि में बारिश के साथ ओले गिरे। कल शाम से एक बार फिर पंजाब हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बादलों की गरज और बौछारें देखने को मिली हैं। दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। बिहार झारखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

प्याज स्टॉक करें या बेचें, कब आएगी प्याज भाव में तेजी, देखें समीक्षा

when will onion prices rise

प्याज भाव फिलहाल स्थिर हैं पर आने वाले दिनों में इसमें तेजी आएगी या नहीं और प्याज को अभी स्टॉक करके रखना चाहिए या बेच देना चाहिए इन सभी मसलों पर देखें विशेषज्ञ समीक्षा।

वीडियो स्रोत: मंदसौर मंडी भाव

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

गेहूँ भाव में भयंकर तेजी का दौर जारी है, देखें 3 मई के मंडी भाव

wheat

गेहूँ भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: बाजार इन्फो इंडिया

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

हर साल सरकार इन किसानों को देगी 7000 रूपए, जानें क्या है योजना

Rajiv Gandhi Rural Agriculture Landless Mazdoor Nyay Yojana

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022-23 के बजट में किसानों के हित में कई योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें किसानों के कर्जमाफी से लेकर फसल खरीद के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई। इस दौरान सरकार ने कई योजनाओं में बदलाव भी किए। इन्हीं में से एक ‘राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना’ है।

इस योजना में बदलाव के तहत वार्षिक सहायता राशि बढ़ाकर 7000 रूपए कर दी गई है। यानि की आगामी वर्ष से इस योजना के अंतर्गत आने वाले किसान भाईयों को बढ़ी हुई राशि प्रदान की जाएगी। बता दें कि इससे पहले इस योजना में वार्षिक सहायता राशि 6000 रूपए प्रदान की जाती थी।

सरकार के अनुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ अधिकतम 10000 रुपये की सहायता राशि देने की व्यवस्था की गई है। वहीं इस योजना के अंतर्गत अब तक पिछले 2 साल में 20 लाख से अधिक किसानों को 10152 करोड़ की सहायता राशि दी जा चुकी है। सरकार के अनुसार इस योजना के तहत राज्य के बैगा, गुनिया, मांझी आदि आदिवासियों के देवस्थल के हाट पाहार्या एंव बाजा मौहरिया को लाभ पहुंचाया जाएगा।

इस घोषणा के दौरान सरकार द्वारा 17.96 लाख किसानों का 8744 करोड़ का कर्ज भी माफ किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने सिंचाई के लिए 5 एचपी तक के कृषि पंपो को नि:शुल्क विद्युत प्रदाय हेतु अनुदान देने की घोषणा की है। इस योजना के लिए सरकार ने 2600 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार का मानना है कि इस योजना की मदद से 5 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्रोत: नवभारत टाइम्स

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

250 रूपए निवेश पर पाएं लाखों रूपए, जानें क्या है सरकार की स्कीम

Sukanya Samridhi Yojana

देश की बेटियों को सबल बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैंं। जिसके द्वारा बालिकाओं के हित में काम किए जा रहे हैं, ताकि वे भी समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। इन्हीं योजनाओं में से एक ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ है। इसके तहत बड़ी ही कम राशि निवेश कर आप अपनी बेटी की शिक्षा या शादी के लिए 15 लाख का फंड जुटा सकते हैं।

केंद्र सरकार लड़कियों के लिए एक ऐसी स्कीम लेकर आई है, जिसमें आपको कम से कम 250 रुपये का निवेश करना होगा। इस स्कीम में सिर्फ 15 साल तक पैसे जमा करने होते हैं। योजना के तहत आप अधिकतम 1 लाख 50 हजार तक की राशि जमा करवा सकते हैं। इसी के साथ ही बेटी के 21 साल की उम्र तक इन रूपए पर ब्याज प्राप्त होता है। फिलहाल इस समय सरकार इस स्कीम पर 7.6 फीसदी की दर से कंपाउंडिग ब्याज का फायदा दे रही है।

इस योजना में आप पोस्ट ऑफिस या फिर किसी भी बैंक में जाकर अपनी बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं। इसके लिए आपको बेटी का सिर्फ बर्थ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। इसी के साथ ही आपको अपना और बच्ची का पहचान पत्र भी जमा करवाना होगा। हालांकि इस योजना में एक माता-पिता या गार्जियन दो अलग-अलग बेटियों के नाम पर अधिकतम दो अकाउंट ही खोल सकते हैं।

बता दें कि यह केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय स्कीम है। इस स्कीम के तहत आप भी अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के लिए एक बड़ी रकम आसानी से जुटा सकते हैं।

स्रोत: एबीपी न्यूज़

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share