2 दिन बाद फिर शुरू होगी भारी बारिश, ओलावृष्टि की भी है संभावना

know the weather forecast,

10 जनवरी की शाम से राजस्थान का मौसम बदलने लगेगा तथा कई जिलों में बारिश शुरू हो सकती है। 11 और 12 जनवरी को बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक पहुंच जाएंगी। इन सभी राज्यों में बारिश की संभावना है तथा एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली सर्द हवाएं आधे भारत का तापमान गिराएंगी। तमिलनाडु और केरल में भी 12 जनवरी से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

11 और 12 जनवरी को भारी बारिश की संभावना, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज दिल्ली सहित हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। कल 7 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा जो अगले 3 दिनों तक लगभग साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी तथा उत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीतलहर के साथ पाला गिरने की भी संभावना है। 11 और 12 जनवरी को मौसम बदलेगा। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत का मौसम साफ बने रहने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

पश्चिमी विश्वोभ से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश के बने आसार

know the weather forecast,

अगले दो दिनों के दौरान पहाड़ों पर भारी हिमपात की संभावना है। बर्फबारी से कई जगह सड़के अवरुद्ध हो सकती हैं तथा जाम लग सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। बिहार, उत्तर प्रदेश के कई जिले कोहरे से प्रभावित रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे बढ़ जाने के बाद 8 जनवरी से आधे हिंदुस्तान में सर्दी का कहर बढ़ जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने कोहराम मचाया हुआ है। लगातार बर्फबारी हो रही है जो अगले कई दिनों तक जारी रहेगी। इसके प्रभाव से बनने वाला चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मैदानी भागों को प्रभावित करेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर और मध्य भारत में रात के तापमान बढ़ जाएंगे। 8 जनवरी से बर्फीली हवाएं चलना शुरू होगी जिससे तापमान में भारी गिरावट होगी। कई जगह शीत लहर आएगी और पाला गिरने की भी संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

अगले कुछ दिनों में बदलेगा ज्यादातर राज्यों का मौसम, बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

know the weather forecast,

लगातार आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के रूप में दिखाई देगा। जम्मू डिवीजन में भारी बारिश की संभावना है। एक दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। पहाड़ों पर अगले 4 से 5 दिनों तक रुक-रुक कर बर्फबारी जारी रहेगी। कल से उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ सकते हैं। 8 जनवरी से एक बार फिर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में तापमान गिरेंगे और शीतलहर आ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 5390 5560
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 5000 5740
अशोकनगर अशोकनगर सरसों-जैविक 5000 5180
रीवा बैकुंठपुर सरसों 5470 5520
भोपाल बैरसिया सरसों 5300 5300
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 5255 5255
मंडला बिछिया सरसों 5100 5100
सागर बीना सरसों 5025 5452
मन्दसौर दलौदा सरसों 5550 5701
दमोह दमोह सरसों 5225 5495
विदिशा गंज बासौदा सरसों 5100 5540
हरदा हरदा सरसों 5342 5342
सागर खुरई सरसों 6599 6599
राजगढ़ कुरावर सरसों-जैविक 4950 4950
नीमच मनसा सरसों 5671 5671
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 5481 5797
राजगढ़ नरसिंहगढ़ सरसों 4800 5150
नीमच नीमच सरसों 4351 5814
राजगढ़ पचौर सरसों 5320 5320
छतरपुर राजनगर सरसों(काला) 5000 5200
रीवा रीवा सरसों(काला) 5555 5555
सतना सतना सरसों 5285 6000
विदिशा सिरोंज सरसों-जैविक 5290 5375
बालाघाट वारासिवनी सरसों 4500 4500
विदिशा विदिशा सरसों 5000 5855
श्योपुर विजयपुर सरसों 6001 6025

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश के आसार, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी रहेगी जारी

know the weather forecast,

पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी है। अगले चार-पांच दिनों तक तेज बर्फबारी जारी रहेगी। बर्फ खिसकने की संभावना भी कई जगह दिखाई दे रही है। 5 और 6 जनवरी के बीच पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में बारिश की संभावना है। तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान गिरेंगे। 4 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

पहाड़ों पर फिर होगी भारी बर्फबारी, कई राज्यों में पाला पड़ने की संभावना

know the weather forecast,

पहाड़ों पर एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे जो लगातार बर्फबारी देते रहेंगे। इनका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। पंजाब और राजस्थान सहित हरियाणा के कई जिलों में पाला पड़ने लगा है तथा फसलें जम गई हैं। आधे से ज्यादा देश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना है। इसका असर दक्षिणी राज्यों में दिखाई देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

नए साल में ठंड तोड़ सकती है सारे रिकॉर्ड, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

1 जनवरी से 6 जनवरी के बीच पहाड़ों पर लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे। 1 जनवरी की रात से 6 जनवरी तक पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी होगी। 3 से 6 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी की संभावना है। आधे देश में सर्द हवाएं चलेंगी जिससे तापमान बहुत तेजी से गिरेंगे और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश की संभावना है। 2 जनवरी से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

अगले कुछ दिनों में ज्यादातर राज्यों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात के कुछ भागों सहित राजस्थान के कई जिलों में बादल छा चुके हैं। 27 दिसंबर से बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र के कई जिलों में दिखाई देंगे। 28 दिसंबर को बारिश की गतिविधियां पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी पहुंचेंगे। दक्षिण भारत में भी बारिश जारी रहेगी। अगले दो दिनों के दौरान पहाड़ों पर एक बार फिर भारी बर्फबारी की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share