आंधी और बारिश करेगी परेशान, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा और यूपी में होगी भारी बारिश, दो दिन बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 14 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की भी आशंका है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

सिर्फ 20% खर्च पर ले जाएँ महंगे कृषि उपकरण, जानें क्या है सरकार की योजना?

Carry expensive agri equipment at just 20% of the cost

सभी किसानों तक आधुनिक कृषि उपकरणों की पहुँच बनाने के लिए सरकार स्माम (SMAM) योजना चला रही है। केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही “स्माम (SMAM) किसान योजना” का फुल फॉर्म Sub Mission on Agricultural Mechanization है। इस योजना के अंतर्गत किसान खेती के आधुनिक मशीन 50 से लेकर 80 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी पर खरीद सकते हैं। इसका अर्थ हुआ की किसान सिर्फ 20% खर्च पर हीं कृषि यंत्रों को अपने घर ले जा सकते हैं।

बता दें की नई नई तकनीकों के इस्तेमाल से तैयार आधुनिक कृषि उपकरण किसानों के हर काम को आसान बना देते हैं। ये मशीनें कम समय में ज्यादा काम करते हैं और अच्छा उत्पादन दिलाने में भी मदद करते हैं।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://agrimachinery.nic.in/ पर जाना होगा।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव?

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया अन्य 3600 4410
बड़वानी अंजड़ अन्य 3301 3371
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 2610 5270
उज्जैन बड़नगर पीला 3520 5800
धार बदनावर पीला 3350 4865
शाजापुर बड़ोद अन्य 2991 4386
खरगोन बड़वाह पीला 3200 4080
बड़वानी बड़वानी सोयाबीन 4050 4450
देवास बागली अन्य 3800 4100
सागर बामोरा पीला 3000 4900
होशंगाबाद बानापुरा पीला 3100 4475
रायसेन बेगमगंज अन्य 3800 4400
शाजापुर बेरछा पीला 4000 4450
बेतुल बेतुल पीला 4000 4400
मंदसौर भानपुरा अन्य 4100 4250
भोपाल भोपाल पीला 3591 4460
सागर बीना पीला 3650 4235
गुना बीनागंज अन्य 3500 4390
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 3000 4325
अशोकनगर चंदेरी सोयाबीन 3305 4155
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा पीला 4250 4365
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 3900 4700
दमोह दमोह पीला 3315 4405
देवास देवास अन्य 3000 4521
धार धामनोद पीला 2500 4755
धार गंधवानी सोयाबीन 4800 4950
मन्दसौर गरोठ अन्य 4100 4300
देवास हाटपिपलिया पीला 3700 4420
सीहोर इछावर पीला 3380 4470
इंदौर इंदौर पीला 1000 4620
अशोकनगर ईसागढ़ पीला 3600 4350
होशंगाबाद इटारसी पीला 3375 4280
सीहोर जावर सोयाबीन 2405 4409
राजगढ़ जीरापुर पीला 3500 4300
शाजापुर कालापीपल पीला 3490 4815
खरगोन करही अन्य 3350 4780
उज्जैन खाचरौद पीला 3434 4550
खंडवा खंडवा पीला 3478 4400
खरगोन खरगोन अन्य 3515 4444
देवास खातेगांव सोयाबीन 3000 4376
शिवपुरी खटोरा अन्य 3775 4200
राजगढ़ खिलचीपुर पीला 2500 4350
हरदा खिरकिया पीला 3000 4470
राजगढ़ खुजनेर पीला 3300 4450
धार कुक्षी पीला 3545 4290
राजगढ़ कुरावर पीला 3400 4420
विदिशा कुरवाई पीला 4400 4500
विदिशा लटेरी पीला 3705 4455

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

एकसाथ 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस करेंगे भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक के बाद एक तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस भारत का रुख करेंगे। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और एक या दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश कम होने लग जाएगी लेकिन दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगा 9 लाख रुपये तक का लोन, गाय-भैंस पालन हेतु मिलेगा लाभ

Loans up to Rs 9 lakh will be available

जो युवा फिलहाल कोई नौकरी या व्यवसाय नहीं कर रहे हैं उनके लिए उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से एक नई स्कीम शुरू की गई है। इस स्कीम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और वे अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकेंगे। इस स्कीम का नाम है गोपालक योजना। इस योजना के तहत सरकार बड़ा लोन उपलब्ध करवाती है और इस लोन की मदद से युवा खुद का डेयरी फार्म खोल सकते हैं। राज्य सरकार इसके तहत 9 लाख रुपए तक का लोन देगी।

बहरहाल बता दें की इस स्कीम का लाभ हर युवा नहीं उठा सकता है। गोपालक योजना में उत्तरप्रदेश के वे युवा ही आवेदन कर सकते हैं, जो कम से कम 5 या इससे अधिक पशु रखते हैं। इस योजना में गाय-भैंस अर्थात दुधारू पशुओं को शामिल किया गया है। अगर आप पहले से पशु पालन का काम करते हैं और पशुओं को रखने का स्थान भी है तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बहरहाल यहाँ यह ध्यान रखने की बात है की आवेदक की आय सालाना 1 लाख रुपए से अधिक न हो।

इस योजना में आवेदन हेतु आपको अपने नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क स्थापित करना होगा। यहाँ से आप योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म में पूछी गई हर जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेजों के फोटो कॉपी के साथ आवेदन फ़ार्म की जांच अधिकारी से करवा लें। अगर सारी जानकारी सही और सटीक हुईं तो आपको योजना का लाभ मिल जाएगा।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

16000 रुपये तक चल रहे लहसुन भाव, जानें मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल

garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 6205 12000
सीहोर इछावर लहसुन 5900 9500
शाजापुर कालापीपल अन्य 4170 13450
खंडवा खंडवा (F&V) अन्य 2000 6000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 6700 15000
झाबुआ पेटलावद औसत 2000 2000
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9500 16000
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 1701 14607
सीहोर सीहोर अन्य 5201 13900

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

अगले 10 दिन मध्य प्रदेश समेत कई क्षेत्रों होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब एक के बाद एक लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे जो पहाड़ों पर अच्छा स्नोफॉल देंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले 10 दिनों के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। मानसून अब जल्द ही पूरे देश से विदा हो जाएगा तथा उत्तर पूर्वी मानसून शुरू होने की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण भारत में भारी बारिश तथा उत्तर पूर्व में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी, पशु गर्भाधान की नई तकनीक पर मिलेगा लाभ

Get animals inseminated with new technology at 50 percent subsidy

किसानों एवं पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने व दूध उत्पादन में वृद्धि करने के लिए इस क्षेत्र में भी कई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाने लगा है। इन्हीं नई तकनीकों में एक है कृत्रिम गर्भाधान की सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक। इस तकनीक से पशुओं के नस्ल में सुधार होता है और सिर्फ बछियों के जन्म को भी बढ़ावा मिलता है। इस तकनीक का लाभ किसान ज्यादा से ज्यादा ले पाएं इसी उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने इस पर अनुदान देने का फैसला किया है।

गौरतलब है की राजस्थान सरकार ने पूरे राज्य में वर्ष 2023-24 में 5 लाख कृत्रिम गर्भाधान करने के लक्ष्य पूर्ती हेतु 36.65 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस योजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग वर्ष 2023-24 में सेक्स सोर्टेड सीमेन तकनीक के माध्यम से 5 लाख कृत्रिम गर्भाधान करने जा रही है।

वर्तमान में भारत सरकार ने कृत्रिम गर्भाधान हेतु 675 रुपये/डोज की कीमत का निर्धारण किया है। इस राशि पर राजस्थान की सरकार 335 रुपये की सब्सिडी दे रही है। इसका अर्थ ये हुआ की पशुपालकों से इस बाबत सिर्फ 340 रुपये लिए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 25 लाख पशुपालक अपने एक–एक पशु (गाय/भैंस) के लिए कृत्रिम गर्भाधान की इस नई तकनीक सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मध्यम 2350 2561
सतना अमरपाटन अन्य 2261 2386
बड़वानी अंजड़ लोकवन 2400 2420
छतरपुर बड़ामलहेड़ा अन्य 2130 2170
धार बदनावर लोकवन 2150 2150
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2338 2338
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
रायसेन बरेली अन्य 2200 2200
शाहडोल ब्यौहारी अन्य 2200 2315
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2392 2742
देवास देवास अन्य 2300 2300
धार धार लोकवन 2190 2774
छतरपुर हरपालपुर अन्य 2200 2400
दमोह जवेरा मिल गुणवत्ता 2300 2330
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2400 3000
आलीराजपुर जोबट अन्य 2200 2400
मुरैना जोरा देशी 2150 2150
शाजापुर कालापीपल लोकवन 1955 2460
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1855 2140
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2575 2995
नरसिंहपुर करेली देशी 2300 2355
खरगोन करही अन्य 2500 2500
सागर केसली अन्य 2395 2400
शिवपुरी खनियाधाना लोकवन 2250 2250
देवास खातेगांव अन्य 2200 2940
ग्वालियर लश्कर मिल गुणवत्ता 2290 2390
उज्जैन महिदपुर अन्य 2690 2690
सागर मालथोन दारा मिल गुणवत्ता 2160 2200
मंडला मंडला देशी 2155 2210
भिंड महू अन्य 2250 2300
सतना नागोद दारा मिल गुणवत्ता 2270 2305
टीकमगढ़ निवाड़ी लोकवन 2350 2420
रायसेन ओबेदुल्लागंज लोकवन 2276 2276
खंडवा पंधाना लोकवन 2400 2400
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2280 2290
रायसेन रायसेन अन्य 2286 2450
सतना रामनगर अन्य 2300 2330
रतलाम सैलाना अन्य 2200 2300
बड़वानी सेंधवा लोकवन 2350 2562
सिवनी सिवनी अन्य 2300 2300
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2250 2300
जबलपुर शाहपुरा (जबलपुर) अन्य 1900 1900
मन्दसौर शामगढ़ अन्य 2125 2325
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2349 2349

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

सरसों की बुआई के समय जरूरी उर्वरक प्रबंधन का रखें ध्यान

Take care of necessary fertilizer management while sowing mustard
  • सरसों की बुआई सितम्बर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक की जाती है।

  • सामन्यतः सरसों की बुआई के लिए कतार से कतार की दूरी 30-45 सेमी रखते हैं तथा पौधे से पौधे की दूरी 10-15 सेमी रखी जाती है।

  • खेत की तैयारी के समय 6-8 टन गोबर की खाद डालें और DAP@ 40 किलो, यूरिया @ 25 किलो, पोटाश @ 30 किलो प्रति एकड़ की दर से मिट्टी उपचार के रूप में बुआई के समय उपयोग करें।

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share