Nitrogen deficiency in Cotton

कपास में नाइट्रोजन की कमी:-

नाइट्रोजन की कमी से पत्तियां पीले हरे रंग की हो जाती है तथा पत्तियों का आकार भी छोटा रह जाता है । यह कपास में नाइट्रोजन की कमी का सबसे मुख्य लक्षण है। कोशिकाएं एंथोकाइनिन नामक लाल रंगद्रव्य के विकास के साथ असंगठित हो जाती हैं। नाइट्रोजन की कमी वाले पौधे का वानस्पतिक विकास भी कम होता है तथा पौधा बौना रह जाता है ।

निदान :- 19:19:19 @100 ग्राम प्रति पम्प का स्प्रे करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Integrated Management of Pink Bollworm in Cotton

ऐसे करें कपास में गुलाबी इल्ली का समेकित प्रबंधन –

  • कपास की फसल को जनवरी महीने तक हर हालत में समाप्त कर दे |
  • गुलाबी इल्ली के पतंगों की गतिविधि की निगरानी के लिए बुवाई के 45 दिन बाद खेत में फेरोमोन ट्रैप 5 प्रति हेक्टेर की दर से स्थापित कर दे |
  • गुलाबी इल्ली की उपस्थिति जानने के लिए कली तथा पुष्पन अवस्था पर फसल का निरीक्षण करें तथा पुष्प के अन्दर सुंडी की उपस्थिति का आकलन करें |
  • मान्यता प्राप्त व सिफारिश की हुई किटनाशक का उपयोग करें |
  • कीटनाशको का मिश्रण करके छिडकाव ना करें |
  • सफ़ेद मक्खी का संक्रमण टालने हेतु नवम्बर माह के पहले कोई भी सिंथेटिक पायरेथ्रोइड इस्तेमाल ना करें |
  • फसल के विभिन्न पोधो से 20 हरे गुलरो को तोड़कर गुलाबी इल्ली की उपस्थिति और क्षति का निरिक्षण करें |
  • साफ़ सुथरी और कीटग्रस्त कपास को चुनकर अलग -अलग रखे |

 

गुलाबी इल्लियों के प्रबंधन के लिए सिफारिश किए गए कीटनाशक :-

 

महिना कीटनाशक मात्रा  प्रति 10 ली .पानी *
सितम्बर क्विनॉलफॉस 25 EC

थियोडिकार्ब 75 WP

20 मिली

20 ग्राम

अक्टूबर क्लोरोपाइरीफास 20 EC

थियोडिकार्ब 75 WP

25 मिली

20 ग्राम

नवंबर फेनवेलेरेट 20 EC

साइपरमेथ्रिन 25 EC

10 मिली

10 मिली

 

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

 

Share

Bacterial Blight of Cotton

कपास में जीवाणु धब्बा रोग:-

लक्षण-  इस बिमारी के लक्षण पत्ते, तने तथा कपास के घेटों के ऊपर दिखाई देते है इसमें पौधे के सभी वायवीय भागो पर काले तथा हल्के भूरे धब्बे नजर आते है | जैसे जैसे बीमारी विकसित होती जाती है, छोटे धब्बे बड़े घावों में मिलते जाते हैं, बैक्टीरिया पत्ती की  नसों में प्रवेश कर जाता है | धब्बो की वजह से पत्तियों का क्लोरोफिल समाप्त हो जाता है जिसकी वजह से पौधा भोजन नहीं बना पता है |

नियंत्रण –  स्ट्रैपटोमाइसीन + टेट्रासाइक्लीन @ 2 ग्राम या कासुगामायसीन @ 30 मिली./ प्रति पम्प का का छिडकाव 7-10  दिन के अंतराल में दो बार करें |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Damping off disease in Onion

प्याज में पौध गलन रोग :-खरीफ के मौसम में विशेष रूप से भूमि में अधिक नमी एवं मध्यम तापमान इस रोग के विकास के मुख्य कारक है | इस रोग में प्याज की पौध गल कर मर जाती है |

नियंत्रण – कार्बेन्डाजिम12% + मेनेकोज़ेब 63% या थियोफीनेट मिथाइल 70% WP 50 ग्राम प्रति पम्प का छिडकाव करें |

Share

Girdle beetle in Soybean

सोयाबीन में गर्डल बीटल:- इसे रिंग कटर भी कहा जाता है | यहाँ कीट सोयाबीन की उपज को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है|

नुकसान के लक्षण:-

  • तना को अंदर से लार्वा द्वारा खाया जाता है और तने के अंदर एक सुरंग बनती है।
  • संक्रमित हिस्से के पौधे की पत्तियां पोषक तत्व पाने में असमर्थ होती हैं और सूख जाती हैं।
  • बाद में पौधे को जमीन से लगभग 15 से 25 सेमी पर काट देता है।

प्रबंधन :-

  • गर्मी में खेत की गहरी जुताई  करे |
  • मक्का या ज्वार साथ में लगाने से बचा |
  • फसल चक्र का पालन किया जाना चाहिए |
  • अतिरिक्त नाइट्रोजन उर्वरकों से बचें।
  • 10 दिनों में कम से कम एक बार ग्रसित पौधे के हिस्सों को हटा दें और उन्हें खाद के गड्ढे में गाड दें ताकि गर्डल बीटल की आबादी को नियंत्रित किया जा सके |

रोकथाम :-

  • बुवाई के समय फोरेट 10 G @ 10 किलो / हेक्टेयर या  कार्बोफूरोन 3 G @ 30 किलोग्राम / हेक्टेयर लागू करें।
  • क्विनालफास 25% EC या ट्रायजोफॉस 40% EC @ 3 मिली / लीटर पानी का छिड़काव 30-35 दिनों की फसल की उम्र में करे |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Doses of Fertilizer and Manure in Onion Crop

  • प्याज की अच्छी उपज के लिये उर्वरक की आवश्यकता अधिक होती है।
  • रोपण के एक माह पहले गोबर की खाद को 8-10 टन प्रति एकड़ की दर से खेत में मिलाया जाता है।
  • नाईट्रोजन 50 किलो/एकड़, फास्फोरस 25 किलों प्रति एकड़ एवं पोटाश 30 किलो /एकड़
  • पौध रोपण के पहले नाइट्रोजन की आधी मात्रा और फास्फोरस एवं पोटाश की पूर्ण मात्रा खेत में मिलाया जाता है।
  • पौध रोपण के 20-25 दिनों के उपरांत नाइट्रोजन की दूसरी मात्रा एवं तीसरी मात्रा 45-60 दिनों में देना चाहिये।
  • जिंक सल्फेट 10 किलो/एकड़ एवं बोरॉन 4 किलो/एकड़ की मात्रा उपज में वृद्धि के साथ कंद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Co-operative Farming boost the income Of Farmers

सहकारी खेती किसानों की आय को बढ़ा सकती है:-
सहकारी खेती एक संगठन को संदर्भित करती है जिसमें प्रत्येक सदस्य-किसान व्यक्तिगत रूप से अपनी भूमि का मालिक बना रहता है। लेकिन खेती संयुक्त रूप से की जाती है। सदस्य-किसानों के बीच लाभ उनके स्वामित्व वाली भूमि के अनुपात में वितरित किया जाता है। मजदूरी सदस्य-किसानों के बीच काम किए गए दिनों की संख्या के अनुसार वितरित की जाती है|

     “आज किसान (कृषि सम्बंधित सामान) खुदरा दर पर खरीदते हैं और थोक मूल्य पर (उनकी उपज) बेचते हैं। क्या इसे उलट किया जा सकता है? अगर वे थोक दरों पर (इनपुट) खरीदते हैं और खुदरा मूल्य पर बेचते हैं, तो कोई भी उन्हें लूट नहीं सकता, यहां तक ​​कि बिचौलिये भी नहीं|

फायदे :-

  • खेत के आकार के रूप में, ट्यूब-कुएं, ट्रैक्टर का उपयोग करने की प्रति हेक्टेयर लागत नीचे आती है।
  • सहकारी समिति भी किसानों को उत्पादन और बाद में फसल के प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, साथ ही साक्षरता, व्यापार या विपणन में शिक्षा जो उनकी मानव पूंजी बना सकते हैं|
  • चूंकि सहकारी समिति लोकतंत्र, समानता के मूल्यों पर आधारित हैं, इसलिए वे विशेष रूप से विकासशील देशों में महिलाओं को सशक्त बनाने में विशेष रूप से मजबूत भूमिका निभा सकते हैं|
  • सहकारी समितियों के किसानों में अधिक सौदेबाजी क्षमता, ऋण प्राप्त करने में कम लेन देन लागत, और जानकारी तक बेहतर पहुंच |
  • सभी छोटे और सीमांत खेतों को एकत्रीकरण करके, सहकारी खेती के सदस्य बड़े पैमाने पर खेती के सभी लाभ उठा सकते हैं। बीज, उर्वरक इत्यादि जैसे कृषि इनपुट खरीदते समय समिति थोक मात्रा में खरीद सकता है और इस प्रकार इसकी लागत कम होती है।
  • ट्रैक्टर, कटाई मशीनों जैसी बड़ी मशीनरी अब संगठन द्वारा खरीदी जा सकती हैं और कृषि संचालन अब और अधिक वैज्ञानिक आधार पर प्रबंधित किया जा सकता है|

हम एक व्यक्ति के मुकाबले एक समूह के रूप में मजबूत होते हैं। सहकारी और सामुहिक तरीके से सोचें, स्थानीय खाद्य केंद्र स्थापित करें और समुदायों को बनाएं।”

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Control of Fruit Rot and Dieback in Chillies

मिर्च में फल सडन एवं डायबेक रोग:-इसके लक्षण फुल आने पर नजर आते है पत्ती पर काले धब्बे नजर आते है और पौधा बीच में से टूट जाता है| फुल सुख जाते है तथा पौधा ऊपर से नीचे सूखने लगता है|

नियंत्रण:- रोग पर अच्छे नियंत्रण के लिए थायोफिनेट मिथाईल 70% @ 30 ग्राम/पंप या हेक्साकोनाज़ोल 5 % +केपटान 70% WP @ 25 ग्राम/पम्प का स्प्रे करें | पहला स्प्रे फुल आने से पहले, दुसरा फल बनाने लगे तब तथा तीसरा स्प्रे दुसरे के 15 दिन बाद करें |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Yellow Mosaic Virus in Legumes crops

पीला मौजेक वायरस :- पीला मौजेक वायरस मुख्य रूप से खरीफ मौसम में सोयाबीन, उड़द, मूग व कुछ अन्य फसलो में भी होता हैं |  सोयाबीन, उड़द आदि फसलो में रोग के प्रकोप से काफी नुकसान होता हैं | इससे पैदावार पर बुरा प्रभाव होता हैं, यह रोग 4-5 दिनों में पुरे खेत में फ़ैल जाता हैं और फसल पीली पड़ने लगती हैं रोग फैलाने मे मुख्य भूमिका सफ़ेद मक्खी की होती हैं |       

रोग फेलने  के मुख्य कारण :-

  • यह विषाणु जनित रोग रस चूसक कीट व सफ़ेद मक्खी से फैलता हैं |
  • बीजो का उचित उपचार नहीं किया जाना | साथ ही जानकारी का अभाव होना व लम्बे समय तक सुखा पड़ना भी वायरस को फैलाने में सहयोगी रहता हैं |
  • कीटनाशको का अन्धाधुंध प्रयोग करना बिना उचित जानकारी के दवाइयों का मिश्रण कर उनका छिडकाव करना |
  • किसानो द्वारा उचित फसल चक्र नहीं अपनाये जाना इसका मुख्य कारण होता हैं |
  • खेतो के चारो और मेड़ो की सफाई नहीं होने के कारण भी फैलता हैं |
  • सफ़ेद मक्खी पौधो के पत्ते पर बैठ कर रस चूसती है ओर लार वही छोड़ने से बीमारी का प्रकोप बढता हैं |

 रोग के  लक्षण :-

  • प्रारंभिक अवस्था में गहरे पीले रंग के धब्बे दिखाई देते हैं|
  • रोग ग्रस्त पोधे की पत्तिया पीली पड़ जाती हैं |
  • रोगग्रस्त पोधे की पतियों की नसे साफ़ दिखाई देने लगती है |
  • पोधे की पत्तिया खुरदुरी हो जाती हैं |
  • ग्रसित पोधा छोटा रह जाता हैं|

रोकथाम के उपाय :-

यांत्रिक विधि :-

  • प्रारंभिक अवस्था मे रोग ग्रसित पौधो को खेत से उखाड़ कर जला दे |
  • खेत मे सफ़ेद मक्खी को आकर्षित करने के लिए  प्रति हक्टेयर 5-6 पीले प्रपंच लगाये |
  • फसल के चारो और जाल के रूप मे गेंदे की फसल लगाये |

जैविक विधि :-

  • प्रारंभिक अवस्था मे पौधो मे नीम तेल छिडकाव 1-1.5 ली. प्रति एकड़ चिपकने वाले पदार्थ मे मिलाकर 200-250 ली. पानी का घोल बना कर करे
  • 2 किलो सहजन की पत्तियों को बारीक़ पीसकर 5 ली. गोमूत्र और 5 ली. पानी मिलकर गला दे| 5 दिन बाद पानी छान ले| 500 मिलीलीटर घोल को 15 लीटर पानी मे मिलाकर फसल पर छिडकाव करे | यह फसल मे टॉनिक का काम करेगा |

रासायनिक विधि :-

  • डाइमिथिएट  250-300 मिलीलीटर  या थायोमेथाक्सोम 25WP 40 ग्राम  या इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL 40 मिलीलीटर  या एसिटामाप्रीड 40 ग्राम प्रति एकड़ की दर से 200-250 लीटर पानी का घोल बनाकर छिडकाव करे |  

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

 

Share

Suitable Climate for Pumpkin Production

कद्दु की खेती के लिये उपयुक्त जलवायु:-

  • गर्म एवं नमी युक्त मौसम इस फसल के लिये उपयुक्त होता है।
  • अर्द्ध शुष्क एवम ठंडे वातावरणीय दशा भी इस फसल के लिये अनुकुल होती है।
  • इस फसल की अच्छी वृद्धि एवं विकास के लिये रात व दिन का तापमान 18-22 C एवं 30-35 C के मध्य होना चाहिये। 25-30 C तापमान पर बीज अंकुरण बहुत तेजी से होता हैं।
  • अनुकूल तापमान होने पर मादा फुलो एवं फलो की संख्या प्रति पौधा मे वृद्धि होती है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share