50% अनुदान पर करें मोती की खेती, कमाएं लाखों का मुनाफा

Pearl Farming

कम पुंजी में भी खेती के नए आयाम किसानों की अच्छी कमाई का जरिया बन सकते हैं। ‘मोती की खेती’ इन्हीं में से एक है। इस खेती के माध्यम से किसान भाई मात्र 2500 रूपए की लागत के साथ लाखों की कमाई कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार भी नए स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है।   

नए स्टार्टअप योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से मोती की खेती के लिए राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं अगर ये कारोबार बड़े स्तर पर किया जाए तो केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर इसके लिए 50% की सब्सिडी भी देती है। इस योजना का उद्देश्य देश में लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

मोती की खेती शुरू करने के लिए किसान के पास तालाब का होना जरूरी है। इसके साथ ही इसमें सीप की एक अहम भूमिका होती है। मोती की खेती के लिए चुने गए सीपीयों को अच्छी तरह से एक जाल में बांध दिया जाता है। इसके बाद इसे जाल में अच्छी तरह से बांधकर तालाब में डाल दिया जाता है। 

मोती तैयार होने के बाद सीप की अच्छी से तरह से सर्जरी की जाती है। सांचे में कोई भी आकृति डालकर मोती की डिजाइन तैयार की जाती है। वहीं मोती की मांग बाजार में ज्यादा होने से इसका बढ़िया भाव मिलता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव?

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट पीला 3652 5055
शाजापुर आगर अन्य 2000 5450
बड़वानी अंजड़ अन्य 4650 4650
धार बदनावर पीला 4400 4600
खरगोन बड़वाह पीला 3200 4700
सागर बामोरा पीला 4800 4800
शाजापुर बेरछा पीला 4500 4900
खरगोन भीकनगांव अन्य 4070 6500
राजगढ़ ब्यावरा पीला 3850 4970
गुना बीनागंज अन्य 1800 2300
राजगढ़ छापीहेड़ा अन्य 4460 4870
छतरपुर छतरपुर अन्य 4180 4320
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 4200 5151
धार धामनोद पीला 3000 5160
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा पीला 4001 6000
धार गंधवानी सोयाबीन 4650 5000
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4400 4610
खंडवा हरसूद पीला 4400 5000
सीहोर इछावर पीला 4200 5121
होशंगाबाद इटारसी पीला 3400 5052
झाबुआ झाबुआ पीला 4800 4900
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4450 5000
शाजापुर कालापीपल पीला 4680 5075
देवास खातेगांव सोयाबीन 3800 5514
शिवपुरी खटोरा अन्य 4300 4710
राजगढ़ खिलचीपुर पीला 3500 4800
हरदा खिरकिया पीला 3690 5040
राजगढ़ कुरावर पीला 4200 4200
विदिशा लटेरी पीला 3000 4890
देवास लोहारदा अन्य 4200 4838
राजगढ़ माचलपुर पीला 4100 4800
शाजापुर मक्सी अन्य 3500 5100
धार मनावर अन्य 4600 5050
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4650 5000
सीहोर नसरुल्लागंज अन्य 3200 4828
खंडवा पंधाना अन्य 4175 5000
गुना राघोगढ़ सोयाबीन 4400 4400
सागर राहतगढ़ पीला 3700 5000
रतलाम रतलाम पीला 3100 5211
सागर सागर पीला 4250 4950
खरगोन सनावद सोयाबीन 4120 4880
राजगढ़ सारंगपुर पीला 3800 5001
बड़वानी सेंधवा पीला 4400 5090
सागर शाहगढ़ अन्य 4700 4700
हरदा सिराली सोयाबीन 3440 4950

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

चने की फसल में उकठा रोग की पहचान व बचाव के उपाय

Fusarium wilt in gram crops

रोग की पहचान:- चने की फसल में यह फफूंद जनित रोग सबसे विनाशकारी साबित होता है। यह रोग किसी भी अवस्था में फसल को प्रभावित कर सकता है। इस रोग के चलते पत्तियां नीचे से ऊपर की ओर पीली और भूरी पड़ जाती हैं। अंत में पौधा मुरझाकर सूख जाता है।

तने को चीर कर देखने से आंतरिक उत्तक भूरे रंग का दिखाई देता है, जिस कारण से पोषक तत्व एवं पानी पौधों के सभी भाग तक नहीं पहुँच पाता है और पौधे मरने लगते हैं। पौधों को उखाड़ कर देखने पर कॉलर एवं जड़ क्षेत्र गहरा भूरा या काला रंग का दिखाई देता है। 

रोकथाम के उपाय:- इस रोग से बचने के लिए बुवाई के समय कॉम्बैट (ट्राइकोडर्मा विरिडी 1.0% डब्ल्यू.पी.) @ 10 ग्राम प्रति किग्रा बीज के हिसाब से उपचारित करके बोना चाहिए एवं अभी इसकी रोकथाम के लिए कॉम्बैट (ट्राइकोडर्मा विरिडी 1.0% डब्ल्यू.पी.) @ 1 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से मिट्टी में समान रूप से भुरकाव कर हल्की सिंचाई करें।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मूसलाधार बारिश की बन रही है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

जैसा की आप सब जानते हैं की वर्तमान समय में समुद्र में तूफ़ान बनने की संभावना रहती है। इस बार तूफानों के मौसम में अरब सागर में बनने वाला है एक नया लो प्रेशर एरिया, हालाँकि यह लो प्रेशर आगे क्या रुख अपनाएगा यह अगले कुछ दिनों में साफ़ होगा पर इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। फिलहाल दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना बन रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बिगड़ने वाला है मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

देश के कई राज्यों ख़ास कर के पहाड़ी राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी में जोरदार बारिश और बर्फबारी के आसार जताये गए हैं। राजधानी दिल्ली इस वक्त भीषण वायु प्रदूषण की चपेट में है। इसी बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी एकबार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

स्रोत: न्यूज़ नेशन

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

35 प्रतिशत की सब्सिडी पर करें बकरी पालन, दूध व मांस से होगी बंपर कमाई

Get a loan on a huge subsidy from bank for goat farming

रोजगार शुरू करने के लिए पशुपालन एक अच्छा विकल्प है। इनमें दूध और मांस के लिए सबसे लोकप्रिय व्यवसाय बकरी पालन है। हालांकि बकरी पालन शुरू करने के लिए हर इच्छुक व्यक्ति आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होता है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनके जरिए इच्छुक लोगों को आर्थिक मदद के रूप में लोन उपलब्ध कराया जाता है।

इस क्रम में नाबार्ड पशुपालन के लिए सब्सिडी पर लोन दिलाने में सबसे आगे है। कई राज्य सरकारें बैंकों और नाबार्ड की मदद से आकर्षक दरों पर लोन उपलब्ध करा रही हैं। इस योजना के तहत लोगों को व्यवसाय में लगे कुल लागत का 25 से 35% सब्सिडी के रूप में दिया जाता है। अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय समेत बीपीएल श्रेणी के लोगों को 33% की सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा ओबीसी समुदाय के लोगों को 25% की सब्सिडी मिल सकती है।

बकरी पालन शुरू करने के लिए किसी भी बैंक में जाकर नाबार्ड में आवेदन पत्र भरें। आवेदन पत्र जमा करने के बाद तकनीकी अधिकारी द्वारा पशु फार्म के लिए चयनित स्थान का दौरा और पूछताछ की जाएगी। इसके बाद लाभार्थी को इस योजना के तहत लोन प्रदान किय जाएगा।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव?

cotton mandi bhav

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर देसी 6700 7100
खरगोन बड़वाह अन्य 4630 7000
खरगोन भीकनगांव एच 4 5400 7470
धार धामनोद देसी 5600 7155
धार गंधवानी अन्य 6680 7200
झाबुआ झाबुआ देसी 6900 6920
आलीराजपुर जोबट अन्य 6451 6950
खरगोन कसरावद अन्य 6900 7000
खंडवा खंडवा अन्य 6500 7350
छिंदवाड़ा सौंसर एच 4 6900 7240
खरगोन सेगांव कपास यू.एस 6775 6825
बड़वानी सेंधवा एच 4 5850 7100
झाबुआ थांदला अन्य 6100 6100

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

भारी बारिश और बर्फबारी के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह का मौसम रहेगा। तमिलनाडु, केरल कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश। उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश की संभावना है। अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूर्व दिशा में आगे बढ़ गया है पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस से 7 तारीख की रात से पहाड़ों पर दस्तक देगा और बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान में वायु प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ गया है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव?

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया अन्य 3800 4860
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 3250 4920
शिवपुरी बदरवास सोयाबीन 3600 5445
उज्जैन बड़नगर पीला 3510 7000
धार बदनावर पीला 4000 6505
खरगोन बड़वाह पीला 4055 4400
होशंगाबाद बानापुरा पीला 3100 5073
रायसेन बेगमगंज अन्य 4200 4950
भोपाल बैरसिया पीला 2200 4960
बेतुल बेतुल पीला 4100 5000
खरगोन भीकनगांव अन्य 3800 6139
भोपाल भोपाल पीला 3700 5001
सागर बीना पीला 3800 4776
गुना बीनागंज अन्य 4000 4750
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 4385 4853
राजगढ़ छापीहेड़ा अन्य 4380 4870
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा पीला 4400 5101
पन्ना देवेन्द्रनगर सोयाबीन 4150 4150
धार धामनोद पीला 3200 5480
धार धार पीला 2890 5750
धार गंधवानी सोयाबीन 4500 5100
मन्दसौर गरोठ अन्य 4500 4700
गुना गुना अन्य 3900 4835
अशोकनगर ईसागढ़ पीला 4000 4860
होशंगाबाद इटारसी पीला 3250 5001
सागर जैसीनगर सोयाबीन 4350 4400
सीहोर जावर सोयाबीन 2700 4970
राजगढ़ जीरापुर पीला 4100 4900
झाबुआ झाबुआ पीला 4700 5000
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4536 5025
झाबुआ झाबुआ अन्य 5003 5003
आलीराजपुर जोबट अन्य 4500 4700
मुरैना कैलारस पीला 4360 4661
शाजापुर कालापीपल पीला 4680 5070
नरसिंहपुर करेली पीला 3500 6500
कटनी कटनी पीला 3900 3900
उज्जैन खाचरौद पीला 3400 5190
देवास खातेगांव सोयाबीन 3890 5441
देवास खातेगांव सोयाबीन 3500 5360
शिवपुरी खटोरा अन्य 4599 4716
राजगढ़ खिलचीपुर पीला 2500 4820
हरदा खिरकिया पीला 3100 5038
सागर खुरई अन्य 3400 4925
शिवपुरी कोलारस अन्य 3785 4720
विदिशा कुरवाई पीला 4750 4750
विदिशा लटेरी पीला 3550 4880
देवास लोहारदा अन्य 4115 4800
उज्जैन महिदपुर पीला 1790 5240
शाजापुर मक्सी अन्य 4000 5001
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4750 4900

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

देश के कई राज्यों में मौसम बदला, कहीं बारिश तो कहीं हिमपात

know the weather forecast,

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बारिश और बर्फबारी दे रहा है। दिल्ली सहित देश के बड़े शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है। दक्षिण में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय हो चला है जिसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में तेज बारिश की संभावना है। उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। शेष भारत को सर्दी का इंतजार है परंतु मौसम शुष्क बना हुआ है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share