- गर्म एवं नमी युक्त मौसम इस फसल के लिये उपयुक्त होता है।
- इस फसल की अच्छी वृद्धि एवं विकास के लिये रात व दिन का तापमान 18-22 C एवं 30-35 C के मध्य होना चाहिये।
- 25-30 C तापमान पर बीज अंकुरण बहुत तेजी से होता हैं।
- अनुकूल तापमान होने पर मादा फुलो एवं फलो की संख्या प्रति पौधा मे वृद्धि होती है।
आलू के छिलकों को फेंकने के बजाय सेवन करें, मिलेंगे आश्चर्यजनक फ़ायदे
- आलू की तरह ही इसके छिलके में भी भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में बहुत मदद करता है।
- यह यूवी किरणों से बचाव तथा त्वचा की सुरक्षा करता है।
- मेटाबॉलिज्म के लिए भी यह फ़ायदेमंद होता है।
- शरीर को अच्छी मात्रा में आयरन दिलाता है, जिससे एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है।
प्याज व लहसुन के कंद को सड़न से बचाने हेतु इन बातों का रखें ध्यान
- प्याज, लहसुन के अधिक समय तक भण्डारण के लिए भण्डारगृहों के तापमान तथा आद्रता का ध्यान रखना चाहिए।
- जुलाई से सितम्बर तक नमी 70 प्रतिशत से अधिक होती है, इसकी वजह से इसमें सड़न बढ़ जाती है।
- अक्टूबर-नवंबर में कम तापमान से सुषुप्तावस्था टूट जाती एवं प्रस्फुटन की समस्या बढ़ जाती है।
- अच्छे भण्डारण के लिए भंडार गृहों का तापमान 25-30 डिग्री सें. तथा आर्द्रता 65-70 प्रतिशत के मध्य होनी चाहिए।
खेतों की उपज बढ़ाने के मिशन में ग्रामोफ़ोन के ग्राम सलाहकार ने जीता खिताब
आज भारत के किसानों को अगर किसी चीज की आवश्यकता है तो वह है सही समय पर सही विकल्प की, और ये बात हम सब ग्रामोफ़ोन में जानते तथा समझते है। इसीलिए ग्रामोफ़ोन के निरंतर प्रयासों की वजह से आज 3 लाख से ज़्यादा किसान ग्रामोफ़ोन से जुड़ गए हैं और समृद्धि की नई कहानी की रचना कर रहे हैं।
किसानों को समृद्ध बनाने में ग्रामोफ़ोन के जज़्बे को अगर कोई जीवंत करता है तो वह है ग्रामोफ़ोन ग्राम सलाहकार। ऐसे ही एक जुझारू और कर्मठ सलाहकार है श्री संजय पाटीदार, जिन्होंने किसानों की मदद के लिए ग्रामोफ़ोन द्वारा लांच की गई “सॉइल समृद्धि किट” की मदद से अपने क्षेत्र के किसानों की खेतों की उर्वरता बढ़ा दी है।
किसानों की समृद्धि का अंकुर फूटता है मिट्टी की उर्वरकता से और मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामोफ़ोन द्वारा सुझाई गई युक्ति “सॉइल समृद्धि किट” मिट्टी की उर्वरकता बढ़ने हेतु एक कारगर विकल्प है।
हमारे ग्राम सलाहकार संजय ने सॉइल समृद्धि किट के लांच होते ही संकल्प लिया की वे इस किट के फ़ायदों की जानकारी ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को देंगे। इसके लिए संजय ने अनगिनत फार्मर मीटिंग और विजिट्स की और किसानों को बताया की सॉइल समृद्धि किट कैसे पौधे के विकास, उपज और गुणवत्ता को बढ़ाता है, जिससे किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य मिल सकता है।
संजय का दृढ संकल्प, सही प्लानिंग तथा कड़ी मेहनत रंग लायी है और उन्होंने पहला सॉइल समृद्धि किट सेंचुरियन बनने का खिताब अपने नाम कर लिया। संजय पाटीदार एक अनोखे उदाहरण के तौर पर उभरे हैं जिन्होंने ये साबित कर दिया है की किसान के जीवन को समृद्ध करने की अगर मंशा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।
Shareजानें गेहूं की फसल में पोटेशियम युक्त उर्वरक के स्प्रे से होने वाले फायदे
- प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में पोटेशियम स्टोमेटा के खुलने एवं बंद होने को नियंत्रित करता है।
- पौधों में प्रोटीन और स्टार्च बनने में पोटेशियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
- यह फसल को सूखे से लड़ने में मदद करता है।
- पौधों में विकास के लिए उपयोगी एंजाइमों की सक्रियता में पोटेशियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
- पोटेशियम पौधे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
खीरा-ककड़ी की फसल के लिए खेत की तैयारी
- प्रारंभिक अवस्था में भूमि को भुरभुरी बनाने के लिए खेत की जुताई 4-5 बार करें और अंतिम जुताई के पूर्व 10 -15 टन अच्छी पकी हुई गोबर की खाद को प्रति एकड़ भूमि में मिला दें।
- यदि भूमि में निमेटोड या सफ़ेद चीटी या लाल चीटी का प्रकोप हो तो कार्बोफुरान का 10 कि.ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिडकाव करें।
- खेत को समतल करने के दौरान 60 से.मी. चौड़ाई वाली नालियों का निर्माण 2- 2.5 से.मी. की दूरी पर करना चाहिए।
रोपाई के समय रखें इन बातों का ध्यान, खीरे की फसल से मिलेगा ज़बरदस्त उत्पादन
- इसके बीजों की बुआई मेढ़ो पर की जाती है और पौधों के बीच की दूरी 1 से 1.5 मीटर के लगभग रखी जाती है।
- जब खीरे को मण्डप आकार वाले ढाँचे का सहारा देकर उगाया जाता है तब इसे 3*1 मीटर की दूरी पर उगाया जाता है।
- बीजों की बुआई 0.5 से 75 मीटर की दूरी पर की जाती है तो प्रत्येक गड्ढे में 4-6 बीज को बोया जाता है।
- गड्ढे के सभी बीजों के उग जाने के बाद उसमे से दो पौधे को ही वृद्धि के लिए रखा जाता है।
सिंचाई के उचित प्रबंधन से बढ़ाये करेले की फसल की उत्पादकता
- करेले की फसल सूखे एवं अत्यधिक पानी वाले क्षेत्रों के प्रति सहनशील नहीं होती है।
- रोपण या बुआई के तुरंत बाद सिंचाई करनी चाहिये और फिर तीसरे दिन एवं उसके बाद सप्ताह में एक बार भूमि में नमी के अनुसार सिंचाई करनी चाहिए।
- भूमि की ऊपरी सतह (50 सेमी.तक) पर नमी बनाए रखनी चाहिए। इस क्षेत्र में जड़ें अधिक संख्या में होती हैं।
धनिया की फसल में उचित सिंचाई प्रबंधन से बढ़ाएं फसल की उत्पादकता
- पहली सिंचाई बुआई के तुरंत बाद करनी चाहिए।
- दूसरी सिंचाई पहली सिंचाई के चार दिन बाद करनी चाहिए।
- इसके बाद प्रति 7-10 दिन के अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए।
कद्दू की फसल में मृदुरोमिल आसिता रोग का नियंत्रण कैसे करें?
- प्रभावित पत्तियों को तोड़कर नष्ट कर दें।
- रोग प्रतिरोधी किस्मों की बीज को लगाएं।
- फसल चक्र को अपना कर एवं खेत की सफाई कर रोग की आक्रामकता को कम कर सकते हैं।
- मेटालैक्सिल 4% + मैंकोजेब 64% WP @ 500 ग्राम/एकड़ की दर से घोल बना कर जड़ों के पास छिड़काव करें।
- थियोफैनेट मिथाइल 70% WP @ 300 ग्राम/एकड़ की दर से घोल बना कर जड़ों के पास छिड़काव करें।
