24 जून को इंदौर मंडी में प्याज, आलू, लहसुन के भाव में आया कितना उतार चढ़ाव?

Indore Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 24 जून के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज, आलू और लहसुन के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

रस चूसक कीटों के प्रकोप पर अपनाएं ये उपाय, नहीं होगा फसल पर कोई प्रभाव

Follow these measures on the outbreak of sucking pests
  • खरीफ के मौसम में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव तथा वातावरण में बहुत नमी रहती है जिसके कारण रस चूसक कीटों का आक्रमण फसलों के जीवन चक्र में कभी भी हो सकता है।

  • रसचूसक कीटों में थ्रिप्स, एफिड, जैसिड, मकड़ी, सफ़ेद मक्खी आदि शामिल हैं और यह सभी कीट फसलों की पत्तियो का रस चूसकर कर फसल को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

आइये जानते हैं इन कीटों के नियंत्रण के उपाय

  • थ्रिप्स नियंत्रण: प्रोफेनोफोस 50% EC @ 500 मिली/एकड़ या एसीफेट 75% SP @ 300 ग्राम/एकड़ लैम्ब्डा साइहेलोथ्रिन 4.9% CS @ 250 मिली/एकड़ या फिप्रोनिल 5% SC @ 400 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • एफिड/जैसिड नियंत्रण: एसीफेट 50% + इमिडाक्लोप्रिड 1.8% SP@ 400 ग्राम/एकड़ या एसिटामिप्रीड 20% SP @ 100 ग्राम/एकड़ या इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL @ 100 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • सफ़ेद मक्खी नियंत्रण: डायफैनथीयुरॉन 50% WP @ 250 ग्राम/एकड़ या फ्लोनिकामिड 50% WG @ 60 ग्राम/एकड़ या एसिटामिप्रीड 20% SP @ 100 ग्राम/एकड़ की दर छिड़काव करें।

  • मकड़ी नियंत्रण: प्रॉपरजाइट 57% EC @ 400 मिली/एकड़ या स्पायरोमैसीफेन 22.9 % SC @ 200 मिली/एकड़ या एबामेक्टिन 1.9% EC @ 150 मिली/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

  • इन सभी कीटों के जैविक नियंत्रण के लिए बवेरिया बेसियाना @ 500 ग्राम/एकड़ की दर से छिड़काव करें।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व यंत्रों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

पिछले साल हुई फसल क्षति के लिए मध्‍य प्रदेश के किसानों को मिलेगा पांच हजार करोड़

Madhya Pradesh farmers will get five thousand crores for crop damage done last year

पिछले साल बहुत ज्यादा बारिश की वजह से बर्बाद हुई खरीफ फसलों के लिए मध्य प्रदेश के किसानों को बीमे की रकम के रूप में पांच हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा मिल सकता है। इसके लिए फसलों क्षति का आकलन किया जा रहा है। आकलन के बाद इन्हें बीम कंपनियों के पास भेजा जाएगा।

बता दें की प्रदेश में पिछले साल 44 लाख से भी अधिक किसानों ने खरीफ फसलों का बीमा कराया था। पिछले साल सबसे ज्यादा नुकसान सोयाबीन को हुआ था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फसल क्षति की भरपाई हेतु कृषि व राजस्व विभाग से सर्वे करवाकर फसल बीमा एवं राजस्व परिपत्र के अनुसार किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। अब यह मुआवजा किसानों को जल्द दिए जाने की संभावना बन रही है।

स्रोत: नई दुनिया

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

धान की नर्सरी की 15-20 दिनों की अवस्था में करें ये जरूरी छिड़काव

Benefits of spraying in paddy nursery in 15-20 days
  • धान की नर्सरी में बुआई के बाद 15-20 दिनों की अवस्था में छिड़काव करना बहुत आवश्यक होता है।

  • इस छिड़काव के कारण तना गलन, जड़ गलन जैसे रोग धान की फसल में आक्रमण नहीं करते हैं।

  • धान की नर्सरी में प्रारंभिक अवस्था में लगने वाले कीटों का आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है।

  • धान की नर्सरी की इस अवस्था में इन उत्पादों का उपयोग बहुत लाभकारी होता है।

  • नर्सरी की 15-20 दिनों की अवस्था में उपचार: इस समय पौधा नर्सरी मे अंकुरण की प्रारभिक अवस्था में रहता है। इस अवस्था में दो प्रकार से छिड़काव किया जा सकता है।

  • कीटों के प्रकोप से बचने के लिए फिप्रोनिल 5% SC 30 मिली/पंप या बवेरिया @ 50 ग्राम/पंप की दर से छिड़काव करें। कवक जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कार्बेन्डाजिम 12% + मैनकोज़ेब 63% @ 30 ग्राम/पंप या स्यूडोमोनास फ्लोरोसेंस + ट्राइकोडर्मा @ 25 + 50 ग्राम/पंप की दर से छिड़काव करें। नर्सरी की अच्छी बढ़वार के लिए ह्यूमिक एसिड @ 10 ग्राम/पंप की दर से छिड़काव करें।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व यंत्रों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

आधे मध्य प्रदेश में होगी बारिश और बाकी के क्षेत्र रहेंगे शुष्क, जानें मौसम पूर्वानुमान

Madhya Pradesh Weather Update

पश्चिमी दिशा से लगातार चल रहे शुष्क हवाएं मानसून को आगे नहीं बढ़ने दे रही है। मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में तो बारिश जारी रहेगी पर पश्चिमी जिले अभी कुछ दिन शुष्क बने रहेंगे। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी राजस्थान को जुलाई तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। पूर्वी भारत तथा उत्तर पूर्वी भारत में अच्छी वर्षा जारी रहेगी। दक्षिण भारत में भी मानसून के कमजोर ही बने रहने की संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

23 जून को मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या रहे अलग अलग फसलों के भाव

Mandi Bhaw Madhya Pradesh

मंडी

फसल

न्यूनतम

अधिकतम

मॉडल

रतलाम _(नामली मंडी)

गेहूँ लोकवन

1581

1781

1650

रतलाम _(नामली मंडी)

यलो सोयाबीन

5353

7300

6950

रतलाम _(नामली मंडी)

इटालियन चना

4301

4351

4351

रतलाम

गेहूँ शरबती

2700

3400

3081

रतलाम

गेहूँ लोकवन

1740

2281

1850

रतलाम

गेहूँ मिल

1630

1720

1685

रतलाम

विशाल चना

4200

4867

4650

रतलाम

इटालियन चना

4500

4111

4826

रतलाम

डॉलर चना

5500

8348

700

रतलाम

यलो सोयाबीन

5500

7500

6800

रतलाम

मटर

4180

6801

4600

रतलाम

मक्का

1600

1600

1600

रतलाम

मूंग

5801

5801

5801

रतलाम _(सेलाना मंडी)

सोयाबीन

6000

9800

7900

रतलाम _(सेलाना मंडी)

गेहूँ

1599

2199

1899

रतलाम _(सेलाना मंडी)

चना

4300

4901

4600

रतलाम _(सेलाना मंडी)

डॉलर चना

6400

7191

6795

रतलाम _(सेलाना मंडी)

मटर

4099

4250

4174

रतलाम _(सेलाना मंडी)

मसूर

5390

5630

5510

रतलाम _(सेलाना मंडी)

मेधी दाना

5400

6360

5880

हरसूद

सोयाबीन

5000

7201

7100

हरसूद

तुवर

5275

5626

5341

हरसूद

गेहूँ

1601

1700

1668

हरसूद

चना

3900

4650

4570

हरसूद

उरद

2000

2000

2000

हरसूद

मूंग

5600

6275

6180

हरसूद

मक्का

1400

1400

1400

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी फसल की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

23 जून को इंदौर मंडी में क्या रहा प्याज का भाव?

What were the prices of onions in Indore's mandi today

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 23 जून के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज की अलग अलग क्वालिटी के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: यूट्यूब

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।

Share

मध्य प्रदेश सरकार पॉलीहाउस, शेड नेट, ग्रीन हॉउस, मल्चिंग आदि पर देगी भारी सब्सिडी

subsidies on polyhouse

पॉलीहाउस, शेड नेट हाउस, ग्रीन हॉउस, प्लास्टिक मल्चिंग आदि के उपयोग से फसलों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं और किसान समृद्ध होते हैं। इसी को देखते हुए सरकार इनके उपयोग की बढ़ावा दे रही है और इसकी खरीदी के लिए किसानों को सब्सिडी दे रही है।

मध्य प्रदेश में खेती करने वाले किसान इसके लिए बनाई गई संरक्षित खेती योजना के अंतर्गत सब्सिडी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में राज्य के सभी किसानों को लागत का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी में दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो गई है। इस योजना में ऑनलाइन पंजीयन हेतु किसान उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश फार्मर्स सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

सोयाबीन बीज की कमी से ना हों परेशान, करें ये काम और कमाएं मुनाफा

Do not be troubled by the shortage of soybean seeds

इस खरीफ सीजन देश के सबसे बड़े सोयाबीन उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश में सोयाबीन के बीजों की कमी देखने को मिल रही है। इसके कारण कई किसान अब असमंजस की स्थिति में हैं की बीज ना मिलने पर वे क्या करेंगे?

ऐसे में प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा है की सोयाबीन के बीजों की कमी के बीज किसान अन्य फसलों का चयन कर सकते हैं। वैसे भी किसान इस वक़्त मक्का की खेती या फिर प्याज की खेती कर सकते हैं। इन फसलों के बीज उन्हें आसानी से मिल जाएंगे।

स्रोत: एनडीटीवी

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मानसून की बारिश पर लगा ब्रेक, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य रहेंगे शुष्क

monsoon

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ राजस्थान तथा गुजरात में जारी बारिश में कमी आने के आसार। दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत को अभी कुछ और दिन करना पड़ेगा मानसून का इंतजार। बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के कुछ भागों सहित पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां सामान्य रहने की संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share