मिलेगी 12 लाख रुपये तक की सब्सिडी, तुरंत उठाएं लाभ बनाएं अपना कोल्ड स्टोरेज

Apni Mandi / Gramin Bazar Yojana

सही भंडारण न होने की वजह से ज्यादातर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कई किसान इस नुकसान से बचने के लिए मजबूरन अपनी उपज कम दामों पर बेच देते हैं। वहींं कोल्ड स्टोरेज की मदद से किसान ज्यादा समय तक अपनी उपज को सुरक्षित रख पाते हैं। बिहार सरकार ने उचित भंडारण न मिलने के कारण फसल खराब होने की किसानों की इस बड़ी समस्या को समझा और कोल्ड स्टोरेज स्थापित करवाने की एक शानदार योजना शुरू की है।

गौरतलब है की बिहार में फिलहाल कोल्ड स्टोरेज की संख्या बहुत कम है। जिसके कारण फलों और हरी सब्जियों का भंडारण अच्छे से नहीं हो पाता है। इसके कारण किसान को बहुत हीं कम दाम पर हीं अपनी फसल बेचना पड़ता है। इस समस्या को ख़त्म करने में मददगार होगा बिहार सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा “अपनी मंडी/ग्रामीण बाजार योजना”, जिसके अंतर्गत किसानों को बढ़िया सब्सिडी मिलेगी।

दरअसल हरी सब्जी व फल भंडारण हेतु स्टोरेज बनाने में बिहार सरकार द्वारा कुल खर्च 25 लाख रुपये तय किया गया है। इसमें सरकार की तरफ से 50% यानी 12.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम बहुत मध्यम 1952 2451
पन्ना अजयगढ़ देशी 2130 2170
भिंड आलमपुर अन्य 2150 2245
धार बदनावर लोकवान 2105 2780
देवास बागली 147 औसत 2080 2125
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
शाहडोल ब्यौहारी अन्य 2200 2200
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2200 2200
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2192 2222
राजगढ़ ब्यावरा अन्य 2080 2340
छतरपुर छतरपुर अन्य 2200 2210
ग्वालियर डबरा अन्य 2308 2308
धार गंधवानी अन्य 2300 2300
शाजापुर कालापीपल लोकवान 1980 2450
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1860 2125
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2540 2970
शिवपुरी करेरा अन्य 2160 2200
देवास खातेगांव अन्य 2000 2800
राजगढ़ कुरावर लोकवान 1901 2259
सिवनी लखनादौन मिल गुणवत्ता 1905 2200
मंडला मंडला देशी 2001 2155
खंडवा पंधाना लोकवान 2200 2200
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2145 2170
शिवपुरी रन्नौद 147 औसत 1825 1825
रतलाम रतलाम लोकवान 2200 2900
सीहोर रेहटी अन्य 2150 2150
मुरैना सबलगढ़ देशी 2199 2248
खरगोन सनावद लोकवान 2330 2482
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2100 2155
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2170 2170
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2050 2075
मन्दसौर सुवासरा मिल गुणवत्ता 2037 2078
उमरिया उमरिया अन्य 1950 2100

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश का मचा तांडव, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात के जूनागढ़ शहर में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस कारण कई मवेशी बह गए और कुछ लोगों की जान चली गई। अब गुजरात में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश जारी रह सकती है। दक्षिणी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित कोंकण और गोवा, कोस्टल कर्नाटका और केरल में भी भारी बारिश होगी। 24 घंटे बाद बारिश की गतिविधियां पंजाब हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बढ़ सकती हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

24 घंटे बाद बढ़ेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

24 घंटे बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी जिलों में बारिश बढ़ सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश है संभव है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित विदर्भ और मराठवाड़ा सहित मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी। तटीय कर्नाटक और केरल में भी अच्छी बारिश संभव है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मानसून कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस मंडी में लहसुन को मिला 18500 का रेट, जानें मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 5000 13500
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 3790 5950
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 857 11650
रतलाम जावरा देसी 6500 15500
उज्जैन महिदपुर अन्य 3400 3400
धार मनावर अन्य 8800 9000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4500 14000
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 5000 13100
नीमच नीमच देसी 6500 18500
सिवनी सिवनी औसत 7500 9500
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 5000 13800
उज्जैन उज्जैन (F&V) लहसुन 700 12500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य भारत में फिर बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब बारिश की गतिविधियां एक बार फिर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित राजस्थान के कई जिलों में बढ़ सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से मूसलाधार बारिश के कारण लैंडस्लाइड की संभावना है। गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित कर्नाटक के तटीय जिलों में तेज बारिश हो सकती है। परंतु पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में मानसून अभी भी कमजोर ही रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

किसान उड़ाएंगे कृषि क्षेत्र के ड्रोन, IFFCO से आप भी ले सकते हैं ट्रेनिंग

Farmers will fly agriculture field drones

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण संस्था है जो किसानों के लिए अलग-अलग उर्वरक लाती रहती है। पिछले दिनों इफको की तरफ से नैनो उर्वरक लांच किया गया था और अब इस उर्वरक के ड्रोन से छिड़काव को प्रोत्साहन देते हुए इफको 2,500 कृषि ड्रोन खरीद रहा है। इनकी मदद से इफको नैनो उर्वरक के उपयोग को बढ़ावा देगा।

बता दें की इफको ड्रोन तो खरीद हीं रहा है साथ हीं साथ इसे खेतों तक पहुंचाने के लिए 2500 इलेक्ट्रिक तिपहिया सामान वाहक भी खरीदने की तैयारी में है। इसके अलावा इफको इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से 5000 ग्रामीणों को ड्रोन पायलेट बनने का प्रशिक्षण भी देने जा रही है। इन ग्रामीणों को नैनो उर्वरक के छिड़काव हेतु ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

टमाटर के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव 10000 रूपये तक पहुंचा

Tomato mandi rates

आज मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे बड़वाह, बड़वानी, भोपाल (F&V), देवरी, धामनोद, हाटपिपलिया, हरदा(F&V), होशंगाबाद, इंदौर (F&V), कटनी (F&V), खंडवा (F&V), खरगोन, मनावर, मंदसौर (F&V), महू आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह देशी 3450 6950
बड़वानी बड़वानी टमाटर 3300 3300
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 2000 8000
सागर देवरी टमाटर 3200 4120
धार धामनोद टमाटर 3000 5500
देवास हाटपिपलिया टमाटर 6000 7000
हरदा हरदा(F&V) हाइब्रिड 5000 6800
होशंगाबाद होशंगाबाद देशी 2190 4050
इंदौर इंदौर (F&V) अन्य 3200 9200
कटनी कटनी (F&V) अन्य 4000 4000
खंडवा खंडवा (F&V) अन्य 2500 8000
खरगोन खरगोन देशी 1000 3000
धार कुक्षी टमाटर 2300 5500
धार मनावर देशी 4000 5000
मन्दसौर मंदसौर (F&V) अन्य 6500 8300
इंदौर महू देशी 4000 7000
मुरैना मुरैना (एफ एंड वी) टमाटर 7500 7500
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 2000 5000
खंडवा पंधाना (F&V) देशी 700 1000
सागर सागर (F&V) देशी 8000 10000
खरगोन सनावद देशी 5000 7000
बड़वानी सेंधवा टमाटर 4000 5000
सिवनी सिवनी देशी 4000 4230
सिंगरोली सिंगरोली टमाटर 6000 6000

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

एमपी राजस्थान समेत कई राज्य में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। जबकि कई राज्य सूखे की मार झेल सकते हैं। अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश काफी कम होगी। दूसरी तरफ दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, मध्यप्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी उड़ीसा सहित तेलंगाना के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। जुलाई के बचे हुए 10 दिन भारत के लिए बारिश के लिहाज से अच्छे निकलेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन फूलों का मिलेगा बढ़िया दाम, इनकी खेती से कमा सकते हैं बंपर मुनाफा

These flowers get a good price

मानसून की बारिश के कारण वर्तमान समय किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। जब पानी की कमी ना हो तो फूलों की खेती कर के किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज के लेख आइये जानते हैं की आप वर्तमान समय में किन फूलों की खेती से बढ़िया मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। 

गेंदा

गेंदा भारत का एक बहुत प्रसिद्ध फूल है, जो पूजा और सजावट के कार्यों में खूब इस्तेमाल किया जाता है। गेंदा की खेती के लिए वर्तमान समय सबसे उपयुक्त है। बुवाई के बाद इसके फूलों को तैयार होने में 70-90 दिन लगते हैं। एक एकड़ में तीन से चार क्विंटल तक गेंदे के फूल आ जाते हैं। शादियों और त्योहारों के वक़्त गेंदे के एक किलो के फूल की कीमत लगभग 40 से 100 रुपये होती है। इससे आप गेंदे के फूल से कितना कमा सकते हैं, यह अंदाजा लगा सकते हैं।

कैलेंड्यूला

कैलेंड्यूला भी चर्चित फूलों में से एक है, जिसका चिकित्सा, कॉस्मेटिक और खाद्य उद्योग के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाता है। इसकी बड़ी मांग बड़ी बड़ी कंपनियों में भी होती है। कई बार इसके लिए लोग अच्छी कीमत देने को तैयार होते हैं। 

गुलाब

गुलाब का कोई परिचय नहीं है। जुलाई महीने में गुलाब की खेती के लिए भी यही सबसे उचित माना जाता है। इसके विभिन्न रंगों और गंधों में मिलता है। गुलाब की खेती के लिए उचित जलवायु, सूर्य प्रकाश और उच्च तापमान की आवश्यकता होती है। यह फूल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्रमुखता से उगाया जाता है। इसका इस्तेमाल दवाओं, सजावट कार्यों आदि में होता है। गुलाब के फूल की कीमत शादियों के समय 12,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकती है।

जस्मीन

जस्मीन की खेती अधिकांशतः उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। इसकी सुगंध के कारण यह परफ्यूम उद्योग में व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है। वर्तमान समय इस फूल की खेती के लिए सबसे उचित माना जाता है। यह फूल बगीचों, बालकनियों और मंदिरों की सजावट के लिए भी प्रसिद्ध है। कभी-कभी इसकी कीमत चार हजार रुपये प्रति किलो तक भी पहुंच जाती है।

लिली

लिली भी एक प्रसिद्ध फूल है, जिसका इस्तेमाल सजावट से लेकर बहुत सारे आवश्यक कामों में होता है। बाजार में लिली के एक फूल के लिए लोगों को 50 रुपये तक देने होते हैं। इससे आप लिली के फूल की खेती से कितना कमा सकते हैं, यह अंदाजा लगा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण 

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share