बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र कराएगा भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम व उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा तथा अगले कुछ दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के उत्तरी भागों में भारी बारिश देगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ गुजरात के कई भागों में सूखे जैसे हालात रह सकते हैं। पहाड़ों पर मध्यम बारिश होगी। दिल्ली में भी हल्की बारिश 20 तारीख के आसपास हो सकती है। दक्षिण भारत का मानसून भी कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

4600 करोड़ रूपये की इस योजना से खुलेगी किसानों की किस्मत

PM Kisan Sampada Yojana

किसानों की मदद के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन्हीं में से एक प्रमुख योजना है पीएम किसान संपदा योजना जिससे किसानों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाती है। योजना का बजट लगभग 4,600 करोड़ रुपए तय किया गया है। इस योजना से खेत से लेकर बाजार तक के खुदरा दुकानों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा। फिलहाल सरकार ने इस योजना से किसानों को 31 मार्च 2026 तक सहयोग जारी रखने की मंजूरी दी है।

इस योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में तक़रीबन 32 परियोजनाओं को मंजूरी मिली थी। इसके अलावा इसमें 17 राज्यों में परियोजनाओं के विस्तार की भी तैयारी की जा रही है। इस योजना के लिए करीब 406 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी भी मिल गई थी।

ऐसा माना जा रहा है कि इस योजना की मदद से किसानों एवं आम नागरिकों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और कृषि क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। पीएम किसान संपदा योजना में का लाभ उठाने के लिए आप खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो शेयर जरूर करें।

Share

जानें किस मंडी में लहसुन भाव पहुंचा 15000 के पार, जानें मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
मन्दसौर दलौदा औसत 2100 9500
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2500 2900
नीमच जावद अन्य 5000 5000
कटनी कटनी (F&V) अन्य 7000 7000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 7500 15001
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 7100 12600
झाबुआ थांदला औसत 3000 3200

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

17 अगस्त से फिर अच्छी बारिश की बनी संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अल नीनो के प्रभाव से आधे से ज्यादा भारत का मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों पर एक बार फिर बारिश बढ़ सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को बारिश देखी गई है। चौबीस घंटों के बाद यहां का मौसम फिर शुष्क बन सकता है। 17 अगस्त के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जिसके प्रभाव से बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। दक्षिण भारत का मानसून लगभग शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अब बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रहेगी। कुछ राहत के बाद 20 अगस्त से फिर भारी बारिश शुरू हो सकती है। गुजरात, राजस्थान सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा। अब उतरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत में बारिश बढ़ेगी। दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावना है। मुंबई में 19 अगस्त से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। दक्षिणी भारत में मानसून कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मध्यम 2101 2442
शाजापुर आगर अन्य 2125 2125
पन्ना अजयगढ़ देशी 2125 2210
भिंड आलमपुर अन्य 2300 2325
छिंदवाड़ा अमरवाड़ा अन्य 2050 2080
बड़वानी अंजड़ लोकवान 2300 2300
छतरपुर बड़ामलहेड़ा अन्य 2175 2300
उज्जैन बड़नगर लोकवान 2210 2748
उज्जैन बड़नगर अन्य 2219 2531
धार बदनावर लोकवान 2300 2975
शाजापुर बड़ोद अन्य 2125 2125
खरगोन बड़वाह अन्य 2350 2350
देवास बागली 147 औसत 2100 2200
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2225 2278
बड़वानी बलवाड़ी लोकवान 2100 2200
शाहडोल ब्यौहारी अन्य 2150 2275
भोपाल बैरसिया पिस्सी 2250 2525
मन्दसौर भानपुरा अन्य 2015 2015
बेतुल भेंसदेही अन्य 2250 2250
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2469 2656
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2300 2300
मंडला बिछिया मध्यम 2290 2310
रीवा चाकघाट 147 औसत 2165 2190
छिंदवाड़ा चौरई अन्य 2380 2425
दमोह दमोह लोकवान 2080 2300
सागर देवरी स्थानीय 2210 2350
पन्ना देवेन्द्रनगर अन्य 2210 2223
देवास देवास अन्य 2412 2412
डिंडोरी डिंडोरी स्थानीय 2100 2275
रायसेन गैरतगंज मिल गुणवत्ता 2380 2380
धार गंधवानी अन्य 2500 2500
मन्दसौर गरोठ अन्य 2270 2300
इंदौर गौतमपुरा 147 औसत 2350 2350

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

अलनीनो के बावजूद अगले 2 दिनों में कई राज्यों में बढ़ने वाली है बारिश

know the weather forecast,

अलनीनो का प्रभाव अब भारतीय मानसून पर पूरी तरह दिखाई देने लगा है। कई राज्य सूखे जैसे हालात से गुजर रहे हैं। मानसून की रेखा अभी भी तराई में बनी हुई है। 2 दिन बाद एक बार फिर उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की जारी रहेगी। तमिलनाडु के भी कुछ जिलों में तेज बारिश संभव है लेकिन आंध्रप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक सहित तेलंगाना और महाराष्ट्र के अधिकांश भागों का मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ग्रीन हाउस या शेड नेट के निर्माण पर सरकार दे रही 90 हजार का अनुदान

Government is giving grant of 90 thousand for the construction of green or shade net house

फसलों को खराब मौसम, बीमारियों और कीटों से बचाने के लिए ग्रीन हाउस या शेड नेट हाउस बनवाया जाता है। इसकी मदद से किसान भाईयों को फसल में होने वाले नुकसान की संभावना न के बराबर रहती है। इसके साथ ही फसलों के उत्पादन में भी वृद्धि होती है। हालांकि ग्रीन हाउस बनवाने में ज्यादा लागत लगती है। इसके चलते सभी किसान आर्थिक तंगी के कारण ग्रीन हाउस नहीं बनवा पाते हैं।

राजस्थान सरकार किसानों को ग्रीन हाउस निर्माण के लिए सब्सिडी दे रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस प्रगतिशील तकनीक का प्रयोग कर बंपर कमाई कर सकें। बता दें कि राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों को 90 हजार रूपए तक की मदद दे रही है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी किसानों को https://rajkisan.rajasthan.gov.in/ पर आवेदन करना होगा। इसके अलावा आवेदन के साथ जमाबंदी, नक्शा, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक के साथ ही पॉलिहाउस के लिए मिट्टी व पानी की जांच रिपोर्ट और कोटेशन लगाना होगा। हालांकि लाभार्थी किसानों का चुनाव लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

स्रोत: भास्कर

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

15 अगस्त से उत्तर भारत में बढ़ेगी बारिश, पूर्वी राज्यों में जारी रहेगी झमाझम बारिश

know the weather forecast,

मानसून की ट्रफ अगले चार-पांच दिनों तक हिमालय की तराई में ही बनी रहेगी। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। पंजाब हरियाणा दिल्ली सहित राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर प्रदेश के मध्य जिलों से होते हुए पूर्वी जिलों में तेज बारिश होगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों और सिक्किम में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। 15 अगस्त से उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी हल्की बारिश शुरू हो सकती है। गुजरात में हल्की बारिश महाराष्ट्र का मौसम लगभग शुष्क रहेगा परंतु तटीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन महिलाओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए, जानें क्या है सरकार की योजना?

These women will get 25 thousand rupees

उत्तर प्रदेश में चल रही एक बेहतरीन योजना का लाभ आप भी उठा सकते हैं। यह योजना दरअसल महिलाओं के लिए है जिसका नाम है “मातृत्व शिशु और बालिका मदद योजना। महिलाओं के गर्भवती होने पर इसका लाभ मिलता है।

इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिलाओं को कुल 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत अगर महिला बेटी को जन्म देती है, तो उसे सरकार से 25 हजार रुपए देगी और वहीं अगर बेटा होता है, तो महिला को 20 हजार रुपए तक मदद की जाएगी। इस योजना के तहत श्रमिक महिलाओं का गर्भपात होने पर 2 महीने का वेतन दिया जाएगा।

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 साल या इससे अधिक होना अनिवार्य है। वहीं यह भी ध्यान रखें की इस योजना में 2 बच्चों के जन्म तक ही सरकार की मदद मिल पाएगी।

स्रोत: कृषि जागरण

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share