बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश के बने आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला डिप्रेशन श्रीलंका सहित तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दे सकता है। उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते उत्तर और मध्य भारत में तापमान गिरेंगे, जिससे सर्दी बढ़ जाएगी। वहीं, पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी भारत के तापमान में हल्की गिरावट देखी जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है, जिस कारण पहाड़ों का मौसम शुष्क हो जाएगा। वहीं, दिल्ली के प्रदूषण में कुछ सुधार हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

सरकार देगी ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग, जानें क्या है सरकार की योजना और बनें ड्रोन पायलट

Rajasthan government has decided to give training to young farmers to fly drones

ग्रामीण क्षेत्रों में नए नए रोजगार सृजन के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में खेती में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर सरकार कुछ नए रोजगार के अवसर ग्रामीण युवाओं को देना चाहती है। इसीलिए सरकार कई प्रकार की ड्रोन से संबंधित योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय द्वारा प्रदेश के युवाओं को “ड्रोन पायलट लाइसेंस” के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम 25 नवम्बर 2024 से शुरू होगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं।

ड्रोन पायलट बनने के इच्छुक युवा जो लाइसेंस प्राप्ति हेतु प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वे जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको farmer.mpdage.org पर जाना होगा। इसी वेबसाइट पर आपको योजना से संबंधित सभी जानकारियां मिल जाएंगी। अगर आपको और जानकारी चाहिए हो तो आप अपने जिले के कृषि यंत्री कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रीवा बैकुंठपुर सरसों 5400 5580
भिंड भिंड सरसों(काला) 5850 5870
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 4900 4900
रीवा चाकघाट सरसों 5500 5500
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 5850 6111
ग्वालियर लश्कर सरसों 5800 6235
टीकमगढ़ पलेरा सरसों 5200 5350
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 5995 6120
सागर सागर सरसों 4605 5600
सागर सागर सरसों-जैविक 5350 5350
सतना सतना सरसों 5800 6050
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 5600 5600

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

सरसों में तेज फूल वृद्धि व माहू नियंत्रण के लिए जरुरी छिड़काव!

Necessary spray for more flowers and Aphids control in mustard crops!

सरसों की फसल में अधिक फूल धारण एवं माहू कीट नियंत्रण के लिए, न्यूट्रीफुल मैक्स (फुलविक एसिड का अर्क– 20% + कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम ट्रेस मात्रा में  5% + अमीनो एसिड) @ 250 मिली + थियानोवा 25 (थियामेथोक्सम 25% डब्ल्यूजी) @ 20 – 40 ग्राम  या धनवान 20 (क्लोरोपायरीफॉस 20% ईसी) @ 200 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

न्यूट्रीफुल मैक्स के लाभ 

🌱इससे फूल अधिक आते है, एवं फलियों की रंग एवं गुणवत्ता को बढ़ाता है। 

🌱सूखे, पाले आदि के खिलाफ पौधों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

🌱जड़ से पोषक तत्वों के परिवहन को भी बढ़ाता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश, आधे भारत में हुई सर्दी की शुरुआत

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र जल्दी ही डिप्रेशन में बदल जाएगा तथा श्रीलंका और तमिलनाडु की तरफ आगे बढ़ेगा। श्रीलंका और तमिलनाडु में बारिश की संभावना बढ़ गई है। आंध्र प्रदेश और केरल में भी 2 दिन बाद भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना में हल्की बारिश होगी। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

किसानों को दिए जायेंगे 5-5 हजार रुपये, जैविक खेती को सरकार देगी बढ़ावा

Farmers to Receive ₹5000 Each as Government Boosts Organic Farming

देश को जब आजादी मिली तब पूरे देश में खाद्य संकट की स्थिति थी, यह स्थिति अगले दो दशकों में और ज्यादा दयनीय हो गई थी। इसी को देखते हुए फसलों से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से रसायनिक खादों एवं कीटनाशकों का इस्तेमाल शुरू हुआ। इससे उत्पादन बढ़ी भी परंतु इससे खेत के मिट्टी की उपज क्षमता कम होने लगी। इसी कारण से अब भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्राकृतिक खेती और जैविक खेती का चलन शुरू हुआ है। भारतीय सरकार भी इस खेती को अब बढ़ावा दे रही है। पूरे भारत की बात करें तो वर्तमान में 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती की जा रही है। इसी कड़ी में मध्‍य प्रदेश भी जैव‍िक खेती के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निर्णय किया है की जैव‍िक खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्‍टेयर की दर से पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

बता दें की सरकार की तरफ से किसानों को तीन साल तक के लिए प्रति हेक्टेयर की दर से पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे साथ ही साथ किसानों को कहीं से भी कृषि सामग्री लेने की छूट दी जाएगी। योजना के तहत सरकार 3 साल तक इन किसानों की खेती की मॉनिटिरिंग भी करेगी और इसका रिकॉर्ड भी अपने पास रखेगी। बता दें की मध्य प्रदेश में एक लाख से अधिक किसान जैव‍िक खेती को अपना चुके है। सरकार इस संख्या में और इजाफा करना चाहती है।

स्रोत: किसान तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

आपकी फसल में ट्राई डिजॉल्व मैक्स का उपयोग करेगा जबरदस्त असर

Using Tri Dissolve Maxx in your crop will give tremendous effect

👉🏻ट्राई डिजॉल्व मैक्स में ह्यूमिक, जैविक कार्बन, पोटैशियम, कैल्शियम एवं अन्य प्राकृतिक स्थिरक तत्व हैं। 

👉🏻यह पौधों की स्वस्थ एवं वानस्पतिक वृद्धि को बढ़ावा देता है। 

👉🏻जड़ विकास में मदद करता है।

👉🏻साथ ही जैविक पोटैशियम एवं कैल्शियम फल की गुणवत्ता बढ़ाता है। 

प्रयोग विधि:- ट्राई डिजॉल्व मैक्स @ 400 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से मिट्टी में भुरकाव करें या ट्राई डिजॉल्व मैक्स @ 200 ग्राम प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

इसका प्रयोग सभी फसलों जैसे- दलहनी, तिलहनी एवं सब्जी वर्गीय फसल में कर सकते हैं।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

गेहूँ और चने की बुआई पर मिलेगा भारी अनुदान, जानें क्या है सरकार की योजना?

Get a Huge Subsidy on Wheat and Gram Sowing

रबी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। किसान अब रबी फसलों की बुआई करने में जुट रहे हैं। ऐसे में अगर आपको पता चले की आपको फसलों की बुआई करने पर सरकार अनुदान देने वाली है तब शायद आपको भी विश्वास ना हो पर ये खबर बिलकुल सही है। दरअसल यह लाभ मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के किसान प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को यह लाभ गेहूँ और चना की बुआई करने पर मिलेगा।

सरकार ने यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की है। इससे किसानों की खर्च कम होगी और अच्छे उत्पादन से मुनाफा ज्यादा प्राप्त होगा। इस योजना पर मीडिया से बात करते हुए जिले के कृषि अधिकारी ने बताया कि “बुरहानपुर के किसानों के लिए अनुदान स्कीम चलाई जा रही है। इस बार दो हेक्टेयर के लिए यदि किसान गेहूँ के बीज खरीदना है तो उसे ₹300 का अनुदान मिलेगा। दो हेक्टेयर वाला किसान यदि 1 क्विंटल चने की बीज खरीदता है तो उसे ₹1000 एक क्विंटल पर अनुदान प्राप्त होगा।”

बता दें की इस अनुदान का लाभ लेने के लिए आपको कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके बाद आपको यहां से यह बीज मिलेगी। यहाँ यह ध्यान रखें की अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान के पास दो हेक्टेयर से अधिक खेती होना जरूरी है। दिसंबर महीने तक आप आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
दतिया भांडेर मिल गुणवत्ता 2770 2780
खरगोन भीकनगांव गेहूँ 3881 4180
रीवा चाकघाट गेहूँ 2510 2510
देवास देवास गेहूँ 2770 2996
धार धार लोकवन 2924 2978
धार धार मिल गुणवत्ता 3072 3072
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2565 2830
इंदौर इंदौर मिल गुणवत्ता 2995 3066
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2913 2913
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2700 2705
खरगोन खरगोन गेहूँ 2950 2950
देवास खातेगांव मिल गुणवत्ता 2800 2800
धार कुक्षी गेहूँ 2750 2810
बेतुल मुल्ताई मिल गुणवत्ता 2601 2631
खंडवा मुंडी गेहूँ 2820 2820
सागर सागर गेहूँ 2560 2560
बड़वानी सेंधवा गेहूँ 2711 2711
सागर शाहगढ़ गेहूँ 2700 2700
शाहडोल शाहडोल मिल गुणवत्ता 2500 2500
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2460 2460
देवास सोनकैच गेहूँ 2750 2750
झाबुआ थांदला स्थानीय 2400 2400
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2771 2771
उमरिया उमरिया मिल गुणवत्ता 2700 2700
उमरिया उमरिया गेहूँ 2500 2525

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।

Share

मटर की फसल में माहू की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय!

Symptoms and control measures of Aphid pest in pea crop

मटर की फसल में माहू कीट के प्रमुख रस चूसक कीट होते हैं। इस कीट के शिशु और प्रौढ़ दोनों ही टहनियों, कोमल पत्तियों, तना एवं पुष्पक्रम से रस चूसते हैं। इससे पत्तियां मुड़ कर विकृत हो जाती हैं और पौधों में बौनापन आ जाता है। यह कीट हनीड्यू स्राव करती हैं जिससे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में बाधा उत्पन्न होती है। पत्तियां पीली पड़कर सूखने लगती हैं।

नियंत्रण के उपाय 

तमिलनाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अनुसार इस कीट के नियंत्रण के लिए, रोगोर (डाइमेथोएट 30% ईसी) @ 15 मिली +  सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 5 मिली + नोवामैक्स @ 30 मिली प्रति 15 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share