कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।
Shareकई क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान
एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर 22 से 24 फरवरी के बीच भारी हिमपात दे सकता है। 22 और 23 फरवरी के दौरान पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में बारिश संभव है। हरियाणा और पंजाब के शेष भागों सहित दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में भी छुटपुट वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर में जारी बारिश अब थम जाएगी। 24 फरवरी से मध्य और पूर्वी भारत में फिर बारिश हो सकती है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
इंदौर मंडी में 21 फरवरी को लहसुन के भाव क्या रहे?
वीडियो के माध्यम से देखें, मध्य प्रदेश के इंदौर मंडी में आज क्या रहे लहसुन के भाव?
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
Share
कच्चा बादाम बेचने वाला कैसे पूरे देश में हो गया प्रसिद्ध, देखें वीडियो
आजकल की डिजिटल होती दुनिया में कब कौन प्रसिद्धि प्राप्त कर ले कुछ नहीं कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के माध्यम से कई ऐसे लोग हैं रातों-रात फेमस हो गए। इन्हीं फेमस लोगों में एक नया नाम है भुबन बादायकर जी का जिन्होंने प्रसिद्ध ‘कच्चा बादाम’ गाना गाया और फिर रातों रात प्रसिद्ध हो गए। आइये वीडियो के माध्यम से जानतें हैं ये कैसे प्रसिद्ध हुए और इनकी पूरी कहानी क्या है?
स्रोत: वन इंडिया
Shareकृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को शेयर बटन के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
सौर पंप पर मिल रही है 20000 रुपए की सब्सिडी, जानें आवेदन विधि
पानी की कमी वाले क्षेत्रों में बेहतर सिंचाई हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में सौर सुजाला योजना कम कीमत पर सोलर पंप उपलब्ध करवाती है। यह योजना ऊर्जा विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के तहत लागू की गई है।
इस योजना के माध्यम से 3HP पंप पर ₹18000 तक और 5HP पंप पर ₹20000 तक की सब्सिडी मिलती है। सभी किसान इस योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन हेतु आधार कार्ड, पहचान प्रमाण, आवास प्रामाण पत्र व बैंक खाता विवरण देना होता है। www.creda.in पर रजिस्टर कर आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्रोत: कृषि जागरण
Shareकृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।
जुगाड़ तकनीक से बने इस यंत्र से आसानी से खरपतवारों का हो जाएगा नियंत्रण
खरपतवारों से हर तरह की फसल को काफी नुकसान होता है। इसलिए इन खरपतवारों का जल्द नियंत्रण जरूरी होता है। इस वीडियो में जुगाड़ तकनीक से तैयार एक यंत्र के बारे में आप जानेंगे और स्वयं ही खरपतवारों का नियंत्रण कर पाएंगे।
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
ये भी पढ़ें: प्याज भंडारण में मददगार होगा बिना किसी खर्च से बना यह देशी जुगाड़
Shareकृषि से जुड़े ऐसे ही घरेलू नुस्खे एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।
सोयाबीन भाव जा सकता है 7000 पार, देखें बाजार विशेषज्ञों की समीक्षा
वीडियो के माध्यम से देखें सोयाबीन का भाव आगे कहाँ तक पहुँच सकता है!
स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
इंदौर मंडी में 21 फरवरी को क्या रहे प्याज भाव?
वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 21 फरवरी के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?
वीडियो स्रोत: यूट्यूब
Shareअब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें।
लहसुन की कलियों में असामयिक फुटाव की रोकथाम के उपाय
-
किसान भाइयों लहसुन में बल्बों का समय से पहले अंकुरित होना या कलियों का असामयिक फुटाव एक मुख्य दैहिक विकार है।
-
लहसुन की फसल जब पकने के करीब होती है तब यह समस्या मुख्यतः देखने को मिलती है।
-
इसका मुख्य लक्षण यह है कि मूल पौधे में कलियाँ समय से पहले ही अंकुरित हो जाती हैं।
-
विकसित हुए बल्ब की सभी कलियाँ अंकुरित हो जाती हैं एवं मुख्य तने के चारों तरफ से नई पत्तियों का एक झुंड दिखाई देता है। इससे लहसुन खराब हो जाता है l
-
इसके प्रबंधन के लिए उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें।
-
यूरिया का उपयोग अधिक मात्रा में ना करें।
-
अनियमित सिंचाई से बचें।
-
यह समस्या उन खेतों में दिखाई देती है जहाँ भारी बारिश के दौरान निचली सतह पर पोषक तत्वों का जमाव हो जाता है।
-
यह समस्या मार्च – अप्रैल माह में अधिक होती है। जब अधिक जल भराव के कारण फसल के परिपक्व होने पर मिट्टी में नमी का स्तर अधिक होता है।
Shareअपने खेत को ग्रामोफ़ोन एप के मेरे खेत विकल्प से जोड़ें और पूरे फसल चक्र में पाते रहें स्मार्ट कृषि से जुड़ी सटीक सलाह व समाधान। इस लेख को नीचे दिए गए शेयर बटन से अपने मित्रों संग साझा करें।
जानें सरसों की कटाई का उचित समय व अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
सरसों की फसल फरवरी से मार्च माह में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। किसान भाई सरसों की कटाई के समय निम्न बातों को ध्यान में रख कर अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं-
-
सरसों की फसल में 75 प्रतिशत फलियां जब पीली हो जाए तब फसलों की कटाई कर लेनी चाहिए।
-
सही समय पर कटाई करना बेहद जरूरी है। कटाई में देर होने पर फलियां फटने लगती हैं।
-
कई बार कटाई में देरी होने पर दानों का वजन और दानों में तेल की मात्रा कम हो जाती है।
-
सरसों की कटाई का कार्य सुबह के समय करना अधिक फायदेमंद रहता है। रात में गिरने वाली ओस के कारण फलियां नम हो जाती हैं।
-
कटाई के बाद फसल को कुछ दिनों तक धूप में रख कर सूखाएं।
-
जब बीज में 15 से 20 प्रतिशत तक नमी रहे तब सरसों की गहाई करें।
Shareकृषि एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।
