आगे कैसा रहेगा प्याज भाव, देखें इंदौर मंडी की साप्ताहिक समीक्षा

Indore onion Mandi Bhaw,

पिछले हफ्ते इंदौर मंडी में प्याज के भाव की साप्ताहिक समीक्षा वीडियो के माध्यम से देखें और जानें आने वाले दिनों में प्याज भाव कैसा रह सकता है?

वीडियो स्रोत: मंदसौर मंडी भाव

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

फुटपाथी दुकानदारों को भारी सब्सिडी पर मिल रहा लोन, जानें योजना के बारे में

Pavement shopkeepers are getting loans on huge subsidies

शहरी क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने के लिए केंद्र सरकार ‘स्वनिधि योजना’ चला रही है। इस योजना का उद्देश्य शहरों के फुटपाथ पर दुकान लगा रहे लोगों को आर्थिक मदद मुहैया कराना है। इसके जरिए लोग अपनी दुकान के लिए बड़े ही कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी उठा रहे हैं। पिछले साल जिन लोगों के लोन आवदेनों को बैंकों द्वारा निरस्त किया गया था, जिला प्रशासन उन आवेदनों पर पुन: जांच करेगी। इसके बाद योग्यता के आधार पर चुने गए लाभार्थियों को सब्सिडी पर लोन दिया जाएगा।

बता दें कि इस योजना के जरिए फुटपाथी दुकानदारों को 10 हजार रूपए तक का लोन दिया जा रहा है। इस ऋण का सिर्फ 2% ब्याज दुकानदार को देना होता है, बाकी 7% ब्याज सरकार देती है। जिले में अब तक 4377 लोगों को इस योजना से लाभ प्राप्त हुआ है। आप भी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इस योजना से लोन प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। अगर जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को लाइक करें और अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

आने वाला है एक नया पश्चिमी विक्षोभ, कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

पहाड़ों पर जारी बारिश की गतिविधियां अब कम हो जाएंगी। परंतु 19 और 20 अप्रैल को एक बार फिर प्री मानसून गतिविधियां पहाड़ों पर बढ़ सकती हैं। सिक्किम से लेकर के पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। केरल तमिलनाडु और कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है वहीं आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में छुटपुट बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

चना किसानों को होगा लाखों का मुनाफा, सरकार ने जारी किए नये नियम

Madhya Pradesh Gram Procurement on MSP

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के किसान भाईयों के लिए एक खास घोषण की है। इस घोषणा के तहत अब से चना किसान एक दिन में 40 क्विंटल तक चना बेच सकेंगे। बता दें कि इससे पहले तक राज्य में एक दिन में सिर्फ 25 क्विंटल ही चना बेचने का नियम था। जहां बाकी बची फसल को बेचने के लिए किसानों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था। किसानों की इस मुश्किल को खत्म करने के लिए सरकार ने कृषि नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

हालाकि इसके साथ ही किसानों के लिए एक शर्त भी रखी गई है। इसके तहत वही किसान हर दिन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 40 क्विंटल चना बेच पाएंगे, जिनकी लैंड रिकॉर्ड की मैपिंग उत्पादकता के साथ की गई हो। वहीं इस बार चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5230 रूपए क्विंटल तय किया गया है।

बता दें कि सरकार द्वारा जारी किए गए आकड़ो के तहत राज्य में इस साल 114.27 लाख हेक्टेयर चना की बुवाई की गई है। इसके अनुसार 13.12 मिलियन टन रिकॉर्ड उत्पाद की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो राज्य के किसान भाईयों को इस बार काफी बढ़िया मुनाफा होगा।

स्रोत: गांव कनेक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। अगर जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को लाइक करें और अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

क्या चल रहे गेहूँ भाव आज देश की चुनिंदा मंडियों में, देखें रिपोर्ट

wheat rates increasing

गेहूँ भाव में कितनी तेजी या मंदी देखने को मिल रही है? वीडियो के माध्यम से देखें अलग अलग मंडियों में क्या चल रहा है गेहूँ का भाव !

स्रोत: अनाज मंडी भाव

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी  फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इंदौर मंडी में 16 अप्रैल को क्या रहे प्याज के भाव?

Indore onion Mandi Bhaw

वीडियो के माध्यम से जानें आज यानी 16 अप्रैल के दिन इंदौर के मंडी में क्या रहे प्याज के मंडी भाव?

वीडियो स्रोत: मंदसौर मंडी भाव यूट्यूब चैनल

अब ग्रामोफ़ोन के ग्राम व्यापार से घर बैठे, सही रेट पर करें अपनी लहसुन-प्याज जैसी फसलों की बिक्री। भरोसेमंद खरीददारों से खुद भी जुड़ें और अपने किसान मित्रों को भी जोड़ें। वीडियो पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

बिजली बिल में मिल रही भारी सब्सिडी, जानें सरकार की योजना

Indira Grah Jyoti Yojana

मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों को भारी बिजली बिल से छुटकारा दिलाने के लिए ‘इंदिरा ग्रह ज्योति योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत लोगों को आर्थिक मदद के तौर पर बिजली बिल में सब्सिडी दी जाएगी। वहीं इस योजना का लाभ राज्य के सभी गरीब वर्ग के लोगों को दिया जाएगा। इसके अलावा जिनकी भी मासिक आय 10 हजार से कम होगी वो भी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सिर्फ 1 रूपए यूनिट की दर से ही बिजली बिल का भुगतान करना होगा। बिजली का बाकी खर्च सरकार खुद उठाएगी। देखा जाए तो उपभोक्ताओं को बिजली खर्च का ज्यादा से ज्यादा 100 रूपए ही देना होगा। जानकारी के अनुसार पिछले महिने से राज्य के 34 लाख लाभार्थी इस सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं। इसी के साथ ही राज्य में इंदिरा गांधी ग्रह योजना के तहत हर एक उपभोक्ता को 300 से 512 रूपए की सब्सिडी दी जा रही है।

स्रोत: कृषि जागरण

अगर जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को लाइक करें और अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए फायदे की खबर, कृषि मंत्री ने किया ऐलान

The news of benefits for the farmers of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक खुशखबरी आ रही है। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस बाबत ऐलान किया है। वीडियो के माध्यम से देखें पूरी खबर।

स्रोत: ज़ी न्यूज़

अगर जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को लाइक करें और अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

Weather Update

पंजाब हरियाणा राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के कई भागों में आंधी और गरज के साथ बौछारें देखी गई। पहाड़ों पर जोरदार बारिश हो रही है। उत्तर पूर्वी भारत में भारी से अति भारी बारिश तथा कर्नाटक केरल तमिलनाडु और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश जारी है। अगले कई दिनों तक राजस्थान मध्य प्रदेश गुजरात तथा महाराष्ट्र के उत्तरी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बंपर सब्सिडी पर लगवाएं सोलर पंप, जानें सरकार की योजना

Get solar pumps installed on bumper subsidy

‘बिन पानी सब सून’ यह कहावत खेती के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है। जैसा कि सभी जानते हैं, बिना पानी के खेती करना असंभव है। वहीं उन्नत और आधुनिक खेती के लिए बाजार में कई सिंचाई संसाधन उपलब्ध हैं। इन यंत्रों को चलाने के लिए बिजली या फिर सोलर एनर्जी की आवश्यकता पड़ती है। इसी के साथ ही केंद्र और राज्य सरकारें भी किसानों को सिंचाई संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।

इनमें सबसे प्रचलित संसाधन सोलर पंप है। इसके उपयोग से किसानों का सिंचाई के लिए बिजली एवं डीजल पर किया जाने वाला अतिरिक्त खर्च कम होता है। वहीं खर्च कम होने से किसानों की आय में वृद्धि होती है। हालाकि हर किसान सोलर पंप स्थापित करने में सक्षम नहीं है। किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कई राज्यों में सोलर पंप पर सब्सिडी दी जा रही है।

इसी क्रम में राजस्थान सरकार भी सोलर पंप सब्सिडी योजना चला रही है। जिसका उद्देश्य बिजली की खपत को कम करना और ऊर्जा को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को सोलर पंप स्थापित करने के लिए 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। बाकी 40 प्रतिशत की राशि किसान भाईयों को खुद देनी होगी। अगर किसान भाई बाकी राशि देने में भी सक्षम नहीं है तो, वे इसके लिए बैंक से लोन ले सकते हैं।

राजस्थान सोलर पंप योजना के आवेदन के लिए पात्रता

इस योजना में राज्य के लघु और सिमांत किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस योजना के लिए वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास स्वयं की कम से कम 0.5 हेक्टैयर की भूमि है। हालाकि जो किसान सिंचाई के लिए विद्युत पंप का इस्तेमाल कर रहे हैं वो इस योजना के पात्र नहीं होंगे। इसी के साथ ही सोलर पंप स्थापित करने के लिए खेत की पॉवनर ग्रिड से दूरी कम से कम 300 किमी. होना जरूरी है।

आवेदन करने की प्रक्रिया

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान भाईयों को सबसे पहले अपने क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय में संपर्क करना होगा। जहां कार्यालय में निर्धारित राशि 1000 रूपए जमा कराने के बाद आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा। इसके बाद फॉर्म में सारी जानकारियां सावधानीपूर्वक भर दें। फिर आवेदन फॉर्म में दस्तावेजों को संंलग्न कर हॉर्टीकल्चर डेवलपमेंट सोसायटी कार्यालय में जमा करवा दें।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को लाइक और शेयर जरूर करें।

Share